फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LG VK Saxena approves Chhath Puja at Yamuna Ghats in Delhi

Delhi: दिल्ली में यमुना के घाटों पर छठ पूजा को LG ने दी मंजूरी, केजरीवाल को घाटों की सफाई कराने के निर्देश

Thu, 27 Oct 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 27 Oct 2022 05:51 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने यमुना पर निर्धारित घाटों पर छठ पूजा को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से भक्तों के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
LG VK Saxena approves Chhath Puja at Yamuna Ghats in Delhi
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए यमुना के तय घाटों पर ही छठ पर्व मनाया जाएगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना के चुनिंदा घाटों पर छठ पर्व के आयोजन के लिए मंजूरी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छठ पर्व के मौके पर व्रतियों के लिए घाटों पर स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एलजी ने मुख्यमंत्री को तयशुदा वक्त से पहले सभी घाटों पर पहले की तरह छठ मनाने के बयान को भ्रामक बताते हुए उन्हें ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


एलजी की ओर से छठ पूजा के आयोजन के लिए विशिष्ट घाटों पर करने की मंजूरी दी गई है। एलजी ने कहा कि 21 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मुख्यमंत्री की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि यमुना के किनारे कहीं भी पूजा हो सकती है, इससे लोगों में संशय है। उपराज्यपाल ने राजस्व और पर्यावरण विभाग को यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। एलजी ने कहा कि यमुना के केवल निर्दिष्ट घाटों पर पूजा की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बयान को बताया भ्रामक
उपराज्यपाल ने छठ पर्व के मौके पर यमुना के निदिष्ट घाटों की साफ सफाई और स्वच्छ पानी सहित आयोजन के लिए सभी इंतजामों को पुख्ता करने का विभागों को निर्देश दिया है। सभी घाटों पर पहले की तरफ छठ पूजा के आयोजन के मुख्यमंत्री के बयान को अपरिपक्व और भ्रामक बताते हुए कहा कि इससे जनहित से जुड़े संवेदनशील मामले भी प्रभावित हो सकते हैं। भविष्य में ऐसे बयान से बचने की मुख्यमंत्री को एलजी ने सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप का पलटवार
इस मामले को लेकर आप ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। आप का कहना कि वे (एलजी) जिस पद पर बैठे हैं उसकी गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed