फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LG VK Saxena answered many questions in interview regarding preparations for G20 summit in delhi

G20 In Delhi: LG वीके सक्सेना बोले- छह महीने की मेहनत का रिजल्ट, सभी विभागों को एक मंच पर लाना था बड़ी चुनौती

Wed, 06 Sep 2023 08:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 08:54 PM IST
सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली को साफ करना था। दिल्ली सरकार का कहना है कि शहर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने बनाया गया है। यहां यूरोपियन स्टैंडर्ड की नई सड़कें बनाई हैं। वहीं, प्रमुख सड़कों को री-डिजाइन कर उनका सौंदर्यीकरण किया है। 

विज्ञापन
LG VK Saxena answered many questions in interview regarding preparations for G20 summit in delhi
एलजी वीके सक्सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जी20 के लिए पूरी तरह तैयार है। मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली शिखर सम्मेलन से दो दिन पहले तैयार हो गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि शहर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने बनाया गया है। यहां यूरोपियन स्टैंडर्ड की नई सड़कें बनाई हैं। वहीं, प्रमुख सड़कों को री-डिजाइन कर उनका सौंदर्यीकरण किया है। वहीं जी20 समिट से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया।

विज्ञापन

सभी विभागों ने झोंकी पूरी ताकत
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली को साफ करना था। सड़क को ठीक करना था और फुटपाथ को भी सही करना था। हमारे सामने कई सारी चुनौतियां थीं। हमने छह महीने पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कीं। बीते दो महीने में ज्यादा मेहनत की और सभी विभागों ने अपनी ताकत झोंक दी। आज सभी विभागों की मेहनत आपके सामने है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की 61 सड़कों को चमकाया गया
आगे कहा कि यह भारत के लिए एक बहुत ही बड़ा लम्हा है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति दिखाने का एक अवसर मिला है। ज्यादातर बदलाव जी 20 के आने वाले मेहमानों के रूट वाले 61 रोड को पूरी तरह से चमकाया गया है। यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं करता है। उन सभी को एक मंच पर लाना एक बड़ी चुनौती थी। यहां बहुत सारी एजेंसियां हैं। ऐसे में इन सभी को एक साथ लाया गया और काम कराया गया। हम लोगों ने कोशिश की। हर विभाग ने पूरी मेहनत से काम किया। आज रिजल्ट हम सभी के सामने है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का वक्त है।

विज्ञापन

 4-5 सालों में  बना शानदार आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स 
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जी-20 की तैयारियां पिछले कई सालों से चल रही है। दिल्ली में काम करने वाली सभी एजेंसी और सभी सरकारों ने मिलकर जी-20 की तैयारियों पर काम किया है। सभी ने अपनी-अपनी सक्रिय भागीदारी की है। उन्होंने केंद्र सरकार को बधाई देते हुए कहा कि उसने पिछले 4-5 सालों में बहुत ही शानदार आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स बनाया है। यहीं पर जी-20 की बैठक होगी। इस आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स के आसपास एक इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर बना है, जो न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या को सुलझाएगा।

31 मूर्तियां व 90 फव्वारे
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर 31 मूर्तियां, 90 फव्वारे स्थापित किए गए है। साथ ही सड़कों पर 1.65 लाख पौधे लगाए हैं। लाइट्स को बदलवाया गया है। वहीं, एमसीडी ने मुख्यतः कई मार्केट का सौंदर्यीकरण किया है। उसने साउथ एक्स पार्ट-1, 2, लाजपत, पीवीआर अनुपम कॉम्प्लेक्स में नया काम किया गया है। आरके पुरम, चार मीनार महीपालपुर का एरिया में बहुत ही शानदार काम किया गया है। जीके-2 की एम-ब्लॉक मार्केट में जी-20 पार्क विकसित किया गया है। इसके अलावा एमसीडी ने राजघाट, दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग, आईपी स्टेट और प्रगति मैदान के एरिया का सौंदर्यीकरण किया है। वेस्ट से बनी म्यूजिशियन के बड़ी-बड़ी मूर्तियां लगाई गई है। इसमें लाइटिंग की गई है और वहां बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed