{"_id":"62abcb0aa9142402f5594193","slug":"lg-saxena-reached-gol-market-said-redevelop-the-building-to-the-original-design","type":"story","status":"publish","title_hn":"LG in Gol Market : गोल मार्केट पहुंचे एलजी सक्सेना, कहा- भवन को मूल डिजाइन में पुनर्विकसित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LG in Gol Market : गोल मार्केट पहुंचे एलजी सक्सेना, कहा- भवन को मूल डिजाइन में पुनर्विकसित करें
Fri, 17 Jun 2022 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:00 AM IST
सार
खास बात यह है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उसकी एक योजना के अनुसार गोल मार्केट का पुनर्विकास करने का आदेश दिया है। हालांकि उपराज्यपाल के निर्देश पर यहां होने वाले कार्य के संबंध में अभी योजना को अंतिम रूप दिया जाना है।
विज्ञापन
एलजी पहुंचे गोल मार्केट...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोल मार्केट के जर्जर हालत में आने के बाद एनडीएमसी का उसका पुनर्विकास करने के लिए एक के बाद एक करके कई योजनाएं बनाई और बनाने की घोषणाएं की, लेकिन वह एक भी योजना को अमलीजामा नहीं पहना सकी। खास बात यह है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उसकी एक योजना के अनुसार गोल मार्केट का पुनर्विकास करने का आदेश दिया है। हालांकि उपराज्यपाल के निर्देश पर यहां होने वाले कार्य के संबंध में अभी योजना को अंतिम रूप दिया जाना है।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने वर्ष 2013 में सिंगापुर की तर्ज पर गोल मार्केट को थ्री डी संग्रहालय व मार्केट में तब्दील करने की योजना बनाई। संग्रहालय में दिल्ली के इतिहास से जुड़ी पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं को रखे जाने की योजना थी। इस संबंध में दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन के पास प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
इसी बीच वर्ष 2014 में एनडीएमसी ने अपनी योजना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया। दरअसल वह इस मार्केट से आय अर्जित करना चाहती थी और मार्केट के पुनर्विकास के नाम पर उसे खाली करा दिया। इस मार्केट में दिल्ली की सबसे मशहूर मिठाई और मीट व मछली की दुकानें थी।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने वर्ष 2015 में गोल मार्केट को दिल्ली के इतिहास से परिचय करवाने वाले कल्चरल हब के तौर पर तैयार करने की बात की। इसमें वर्ष 1905 के बाद दिल्ली की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी पर्यटकों को देने की मंशा थी। इसके साथ ही यहां दस मंजिला शॉपिंग कॉप्लैक्स और तीन हजार कारों की पार्किंग की बनाने का निर्णय लिया गया।
वर्ष 2017 में एनडीएमसी एक नई योजना लेकर आई। इस योजना के तहत गोल मार्केट में संग्रहालय, फूड कोर्ट, संवाद केंद्र बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत की झलक दिखाने का दावा किया गया।
करीब सौ साल पहले बनी थी गोल मार्केट
गोल मार्केट का एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। इसे वर्ष 1921 में बनाया गया था। ये इलाके के लोगों के लिए एक प्रकार का आवासीय बाजार था। यहां तकरीबन दो दर्जन से अधिक दुकानें थीं। एनडीएमसी ने वर्ष 2007 में इस इमारत को असुरक्षित घोषित कर खाली करवाने का आदेश दिया था।