फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LG Anil baijal wrote a letter to the CM to release the outstanding funds of the Municipal Corporation of Delhi

दिल्ली : नगर निगम का बकाया फंड जारी करने के लिए एलजी बैजल ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र

Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल के पत्र का हवाला देते हुए चार पन्नों के अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी काल में जन सुरक्षा के लिए निगम बेहतर कार्य कर रहे हैं। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण निगम के पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन
LG Anil baijal wrote a letter to the CM to release the outstanding funds of the Municipal Corporation of Delhi
anil baijal

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों का बकाया फंड देने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उपराज्यपाल ने सीएम को लिखे पत्र में नगर निगम का 328 करोड़ रूपया देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल के पत्र का हवाला देते हुए चार पन्नों के अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी काल में जन सुरक्षा के लिए निगम बेहतर कार्य कर रहे हैं। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण निगम के पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए। आर्थिक तंगी से गुजर रहा निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं दे पा रहा। इसके लिए निगम को 240 करोड़ रुपयों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन ने निगम की आर्थिक तंगी के लिए दिल्ली सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार निगम का बकाया भुगतान नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थाई समिति की बैठक के बाद बातचीत के दौरान जोगीराम जैन ने बताया कि शिक्षकों के वेतन का 70% भुगतान दिल्ली सरकार और 30% बुक भुगतान नगर निगम करता है, लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से इस राशि में कटौती की जा रही है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार की तरफ से निगम को हर महीने मिलने वाली 80 करोड़ रुपये की राशि भी अक्टूबर से बंद है। 

तीनों निगमों का एक रुपया बकाया नहीं : दिल्ली सरकार
इधर दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने संवैधानिक तरीके से नगर निगम का पूरे पैसे का भुगतान कर दिया है। उनका एक भी रुपया दिल्ली सरकार पर बकाया नहीं है।


दिल्ली सरकार ने याद दिलाया है कि केंद्र सरकार देश के सभी नगर निगमों को प्रति व्यक्ति 488 रुपये के हिसाब से भुगतान करता है, लेकिन दिल्ली सरकार को 17 साल से यह नहीं मिला है। इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों का हजारों करोड़ रूपया संपत्ति कर बकाया है। निगम अपना बकाया वसूल कर अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर सकता है। लेकिन दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए वह ऐसा नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed