{"_id":"5f68c1648ebc3ebaab3216b3","slug":"less-infected-after-two-weeks-in-delhi-ashram-news-noi5376611143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दो सप्ताह बाद कम मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दो सप्ताह बाद कम मिले संक्रमित
विज्ञापन
हरी नगर थाने में कोरोना की जांच करवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में दो सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में 2548 संक्रमित मिले, जबकि 32 लोगों ने दम तोड़ दिया। सात सितंबर के बाद से रोजाना चार हजार से ज्यादा केस आ रहे थे। राहत की बात यह भी है कि 3672 लोग स्वस्थ हो गए।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,49,259 हो गया है, जबकि 2,13,304 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 5041 लोग जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मरीज बढ़कर 30941 हो गए हैं। इनमें से 19213 होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 135723 लोगों की जांच की जा रही है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 1889 हो गई है। इस माह रोजाना 30 कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
जांच कम होना भी है कारण
कम संक्रमित मिलने का एक कारण यह भी है कि बीते 24 घंटे में 33733 लोगों की जांच की गई है। 12 सितंबर से रोजाना 60 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे थे। सोमवार को संक्रमण दर करीब 8 फीसदी रही।