फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Leopard entered Jagatpur village, created panic among people, injured four people

Delhi News: जगतपुर गांव में घुसा तेंदुआ, लोगों में अफरातफरी, चार लोगों को किया घायल

Mon, 01 Apr 2024 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered Jagatpur village, created panic among people, injured four people
हमला करने के बाद एक घर में घुसा, छह घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन


ट्रैंक्यूलाइज कर वन विभाग की टीम परीक्षण के लिए ले गई, जल्द जंगल में छोड़ दिया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के जगतपुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ घुस गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक घायल को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि तीन का इलाज जारी है। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी विपिन, नितिन, आकाश और सतीश कुमार के रूप में हुई है। यह पहली बार है जब तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
सोमवार सुबह 6:15 बजे गांव में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेंदुए के हमले के डरे-सहमे लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। वन विभाग की अलग-अलग जोन की टीमें मौके पर तैनात रहीं। इसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब छह घंटे तक चला। वयस्क नर तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज
विज्ञापन

कर वन विभाग की टीम परीक्षण के लिए ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। फिलहाल तेंदुए को कहीं चोट लगी है या नहीं, इसका पता किया जा रहा है। जल्द उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन और वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्य वन विभाग को सुबह वन्यजीव विंग मुख्यालय से तत्काल तेंदुए के बचाव की कॉल प्राप्त हुई। इसे जगतपुर गांव में देखा गया था। इसके बाद वन्यजीव बचाव दल तुरंत जुट गया। साथ ही, 30 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गया। तेंदुआ कुछ लोगों को घायल करने के बाद एक घर के कमरे में घुस गया। इसके बाद एक एनजीओ बचाव दल द्वारा कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग के मुख्य वन्यजीव वार्डन व एचओडी डॉ. सुनीश बक्सी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर के अंदर से तेंदुए को बचाने की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में तेंदुए को बंद किया गया था, वह दूसरे कमरे में खुलता था जिसके दोनों ओर दो छोटे-छोटे कमरे थे। उन्होंने कहा कि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस दौरान डीसीएफ मध्य और उत्तर रेंज अधिकारी अनामिका, वन्यजीव गार्ड और पशु संचालक भी पहुंचे। वहीं, डबल और सिंगल बैरल डार्ट गन से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. अभिजीत भवाल और दक्षिण वन प्रभाग के डॉ. सुमित नागर लैस थे। इस बीच कमरे को घेर लिया गया और जमीन पर एक मोटा जाल बिछा दिया गया, जिसे सुरक्षा उपाय के रूप में घर की सनरूफ पर तैनात एक टीम द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। इस बीच भारी भीड़ ने घर को घेर रखा था, जिसे पुलिस और वन विभाग संभाल रहे थे। इसके बाद तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर लिया गया।



डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची वन विभाग की टीम


गांव के लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। लोगों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए होने का वीडियो मांग रहे थे और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करने के लिए बोल रहे थे। स्थानीय निवासी हेमंत ने बताया कि उनके भाई ने वन विभाग को कॉल की थी, लेकिन वन कर्मचारी पुख्ता होने के लिए वीडियो मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed