फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lawyer shot by bike borne miscreants admitted to AIIMS Trauma Center fear of mutual enmity

दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने वकील को मारी गोली, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती, आपसी रंजिश की आशंका

Thu, 05 Aug 2021 06:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 06:42 PM IST
सार

पुलिस ने घायल वकील गौहर आलम (36) की शिकायत पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा था।

विज्ञापन
Lawyer shot by bike borne miscreants admitted to AIIMS Trauma Center fear of mutual enmity
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील को गोली मार दीं। वकील को हाथ-पैर में गोलियां लगी हैं। वकील को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल वकील गौहर आलम (36) की शिकायत पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी रंजिश के चलते वकील को गोली मारी गई है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार गौहर आलम परिवार के साथ मदनगीर में रहते हैं और साकेत कोर्ट में वकालत करते हैं। बुधवार रात को खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वह टहलने घर से बाहर आए और घर के पास ही जानकारों से बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई थीं। वकील को दो गोली हाथ-पैर में लगी हैं। पुलिस ने पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।


बताया जा रहा है कि पीड़ित के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। ऐसे में माना जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते वकील को गोली मारी गई हैं। अंबेडकर नगर थाने में आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed