फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lawrence Bishnoi gang demands Rs 2 crore extortion from businessman

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Mon, 22 Sep 2025 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang demands Rs 2 crore extortion from businessman
नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाशों ने अमर कालोनी के कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने तीन बार व्हाट्सएप पर कॉल करके पैसा न मिलने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर कॉलोनी निवासी पीड़ित ने बताया, 29 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर काॅल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बदमाश हैरी बॉक्सर बताया। बदमाश ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि यह मैसेज लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की तरफ से है। बदमाश ने कहा कि पांच दिन में पैसे का इंतजाम कर लो। आरोपी ने पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अगले दिन ही बदमाश ने दोबारा कारोबारी के पास कॉल की। इस बार उसने दो दिन के भीतर रुपये देने के लिए कहा। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कारोबारी का कहना है कि उन्हें 26 जुलाई को भी एक कॉल आई थी। तब कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कॉल करने वाले ने रुपये न देने पर पीड़ित की पत्नी की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिन नंबरों से कारोबारी को काॅल की गई, वह सभी विदेश के हैं। उनके बारे में सही जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed