{"_id":"604e3409d8d79f726a763c62","slug":"late-navreet-familiy-get-emotional-after-seeing-photo-taken-at-protest-site-ghazipur-border-gave-their-support-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर बॉर्डर: धरना स्थल पर लगी फोटो देख भावुक हो गए मृतक नवरीत के परिजन, किसानों को दिया अपना समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर बॉर्डर: धरना स्थल पर लगी फोटो देख भावुक हो गए मृतक नवरीत के परिजन, किसानों को दिया अपना समर्थन
Sun, 14 Mar 2021 09:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक नवरीत के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को 26 जनवरी की घटना में मृतक नवरीत सिंह के परिजन अपना समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान धरना स्थल पर नवरीत की लगी फोटो देख परिजन भावुक हो गए।
बता दें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा में नवरीत की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि ट्रैक्टर स्टंट के दौरान नवरीत की मौत हुई थी। वहीं किसानों का कहना है कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी।
दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 100 से अधिक दिनों से जारी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौरे की बात होने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। सर्दी की मार झेलने के बाद भी किसानों की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है। किसान पूरी दमखम से बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं सिंघु बॉर्डर पर 109 दिनों से आंदोलित किसान सर्दी की मार झेलने के बाद गर्मी और धूप से बचने की तैयारी में हैं। किसान अपने लिए ईंट से पक्के घरों का निर्माण कर रहे हैं। घरों में एसी-कूलर लगवाने की भी तैयारी है। जिससे किसानों का नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे।
जैसे-जैसे मार्च का महीना बीत रहा है, दिल्ली के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। इसी के मद्देनजर किसान अपने लिए धरना स्थल पर स्थाई ढांचे का निर्माण करने में जुट गए हैं। किसान सोशल आर्मी के अनिल मलिक ने कहा कि अब तक 25 घर बनाए गए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे 1000 से 2000 घरों का निर्माण किया जाएगा।
वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने गर्मियों की तैयारी करनी शुरू कर दी है। धरना स्थल के पास जनरेटर लगाने के साथ-साथ आरओ प्लांट भी लगाया गया है। किसानों का कहना है कि आंदोलन काफी लंबा चलेगा। शुद्ध पेयजल की किल्लत न हो। इसके लिए यह प्लांट लगाया गया है।
ग़ाजीपुर बॉर्डर पर किसान एकता मोर्चा के सदस्य बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि यह आंदोलन अभी लंबा चलना है। गर्मियों में यहां रहने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। बॉर्डर पर मौजूद अधिकतर टेंट में पंखे और कूलर लगा दिए गए है। पीने के पानी की खपत को देखते हुए आरओ प्लांट लगाया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए पानी की बोतलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाबा मोहन सिंह ने शनिवार को आरओ प्लांट का उद्घटान किया है। इसके माध्यम से प्रतिदिन 500 लीटर पानी मिल सकेगा।