फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Last year on Diwali people were lit with more lamps than firecrackers

Diwali 2022: पिछले साल पटाखे से ज्यादा दीये से जले थे लोग, इस बार अस्पतालों ने की हैं तैयारियां

Sun, 23 Oct 2022 05:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 05:11 AM IST
विज्ञापन
Last year on Diwali people were lit with more lamps than firecrackers
पटाखा - फोटो : pixabay

दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह सुखद तभी होगा, जब तक आप सावधानी के साथ मनाते हैं। अक्सर लोग दिया जलाते समय लापरवाही करते हैं जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाता है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न्स विभाग में पिछले साल दिवाली की रात आए मामले भी कुछ ऐसा ही बयां करते हैं। 

विज्ञापन


साल 2021 की दिवाली में पटाखे से ज्यादा दीये से जलकर लोग अस्पताल पहुंचे थे। इनमें ज्यादा मरीज काफी गंभीर थे, जिन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। साथ ही सर्जरी तक करनी पड़ी। वहीं, पटाखे के कारण लोगों का हाथ, आंख और चेहरा झुलस गया था। पटाखे में सबसे ज्यादा मरीज अनार बम का शिकार हुए थे। लापरवाही के कारण हुए हादसे में अनार फट गया था जिसमें लोग झुलसे।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के बर्न्स, प्लास्टिक व सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि साल 2021 में दिवाली की रात 87 मरीज जलने के बाद अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से 66 मरीज पटाखे से जबकि 21 मरीज दीये से जले थे। इनमें 26 मरीज 12 साल से कम उम्र के और 61 मरीज 12 साल से अधिक उम्र के थे। इन 87 मरीजों में से नौ मरीज गंभीर रूप से जल गए थे। जिनमें से पांच मरीज दीये से जले थे, जबकि चार मरीज पटाखे से जले थे। उन्होंने कहा कि इनमें से छह मरीजों का ऑपरेशन करना पड़ा था, वहीं दो मरीज को जनरल एनेथिसिया देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने की तैयारी 
दिवाली को लेकर सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग ने तैयारियां की है। डॉ. शलभ ने कहा कि दिवाली पर आग से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग में तैयारियां की गई हैं। अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के अलावा 20 बेड़ों का इंतजाम किया गया है। अस्पताल ने आग से जलने के पर बचाव के लिए 011-2616370 टोल फ्री नंबर जारी किया है।

क्या करें, न करें

  • आग से जलने के बाद टूथपेस्ट, तेल, बर्फ नहीं लगाना चाहिए। इससे समस्या बढ़ जाती है। 
  • आग लगने पर तुरंत उक्त अंग को 10-20 मिनट तक (नल चलाकर) सामान्य पानी में रखें। यदि आग शरीर में लग जाती है तो वहीं रुक जाए और जमीन पर लेटकर रोलिंग करें, जिससे आग बुझ जाएगी। साथ ही मरीज को तुरंत पास के अस्पताल लेकर जाए।
  • दिवाली के दिन शरीर से चिपके हुए या आग न पकड़ने वाले कपड़े पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed