ग्रीनपार्क में गुटखा खा रहे युवक का वायरल वीडियो: कुमार विश्वास बोले- एक पुड़िया में कई कनपुरियों की जान, राजू श्रीवास्तव ने भी ली चुटकी
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी इसको लेकर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि हम गुरू कनपुरिए हैं, मऊज लेते हैं और मऊज देते हैं।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीन पार्क में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच के दौरान गुटखा खाते युवक का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसको लेकर हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। विश्व विख्यात कवि कुमार विश्वास, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, क्रिकेटर समेत कई लोगों ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है, वहीं, गुटखा खाने वाले युवक ने भी एक पोस्टर जारी कर सफाई दी है।
एक “पुड़िया” की कई कनपूरियों में जान है,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 26, 2021
आज शायर यह तमाशा देख कर हैरान है..!😳
(दुष्यंत जी से मुआफ़ी के साथ😂❤️🙏🙈) https://t.co/DG6YBHlAlH
कुमार विश्वास ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि एक पुड़िया की कई कनपूरियों में जान है, आज शायर यह तमाशा देख कर हैरान है..! (दुष्यंत जी से मुआफ़ी के साथ)। वहीं, कुमार विश्वास ने गुरुवार को फोटो शेयर कर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि कानहीपुर में मैच अहै आज।
उधर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी इसको लेकर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि हम गुरू कनपुरिए हैं, मऊज लेते हैं और मऊज देते हैं। जो व्यक्ति तंबाकू या गुटखा खाता है उसके खाने के अंदाज से पता चलता है कि ये भगवान से क्या वादा कर रहा है। ऐसे खाता है, भगवान जी हम जल्द ही ऊपर आएंगे।
#Kanpur match mein Gutka Masala aur ab #RajuSrivastav.. pic.twitter.com/iu9I8aKmHn
— Raju Srivastava (@iRajuSrivastava) November 26, 2021
क्रिकेटर वसीम जाफर ने फोटो के साथ मीम शेयर किया था। इसमें एक तरफ फोन पर बात कर रहे शख्स की तस्वीर थी और दूसरी तरफ फिल्म फिर हेरा-फेरी का एक दृश्य था। जिसमें लिखा था कि मुंह से सुपारी निकाल कर बात कर रे बाबा।
वहीं, गुटखा खा रहे युवक ने भी इसको लेकर सफाई दी है। तख्ती लेकर दूसरे दिन स्टेडियम पहुंचे युवक ने कहा कि गुटखा खाना गलत बात है। युवक का नाम शोभित पांडेय है। शोभित कपड़ा व्यापारी हैं और शहर के चौक के कोतवालेश्वर के पास रहते हैं।
शोभित ने बताया कि वह मैच देखने के दौरान गुटखा नहीं खा रहा था, बल्कि उनके मुंह में सुपारी थी। तस्वीर और वीडियो में युवक के बगल में एक युवती भी बैठी नजर आ रही है। इस युवती को लेकर कहा जा रहा था कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है। हालांकि युवक ने यह भी सफाई दी है कि युवती उसकी बहन है।