Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kulachi Hansraj team bundled out for 55 runs; Bal Bhavan Dwarka wins the trophy

Delhi News: 55 रन पर ढेर हुई कुलाची हंसराज की टीम, बाल भवन द्वारका ने जीती ट्रॉफी

Sat, 07 Nov 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kulachi Hansraj team bundled out for 55 runs; Bal Bhavan Dwarka wins the trophy
स्कूल्स टोटल 20 लीग में दिखा रोमांचक मुकाबला
विज्ञापन

विजेता टीम को पांच लाख रुपये और उपविजेता को दो लाख मिले
अमर उजाला लीग का प्रिंट मीडिया पार्टनर रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। क्रिकेट में कभी-कभी बड़े स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती, सामने वाली टीम को कम रन पर रोकना ही जीत की आधी कहानी लिख देता है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को शिवाजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर देखने को मिला। स्कूल्स टोटल 20 लीग के फाइनल में बाल भवन द्वारका ने कुलाची हंसराज, अशोक विहार को महज 55 रन पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने ऐसी तेजी दिखाई कि 20 ओवर का फाइनल सिर्फ 4.5 ओवर में खत्म हो गया। बाल भवन द्वारका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और लीग के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

कुलाची हंसराज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई। आदित्त भसीन ने चार ओवर में आठ रन देकर चार विकेट झटके। यक्ष रोहिल ने भी तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों की मुश्किल बढ़ा दी। 55 रन का लक्ष्य मिलने के बाद बाल भवन के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की। अभिषेक चहल ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनकी पारी में पांच छक्के शामिल रहे। कप्तान गर्व ने सात गेंदों पर 12 रन बनाकर उनका साथ दिया। टीम ने 4.5 ओवर में ही 56 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


311 रन की पारी ने भी बटोरी सुर्खियां
लीग का पहला सीजन सिर्फ फाइनल के रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों के बड़े स्कोर के लिए भी याद रखा जाएगा। सुमेरमल जैन स्कूल के आर्यन शर्मा ने 93 गेंदों पर नाबाद 311 रन बनाए। उनकी पारी में 30 छक्के शामिल थे। मॉडर्न स्कूल ने एक मुकाबले में बिना विकेट गंवाए 413 रन बना दिए। इसी मैच में तन्मय चौधरी ने नाबाद 278 रन की पारी खेली, जिसमें लगातार आठ छक्के भी शामिल थे। दिल्ली-एनसीआर के 80 से ज्यादा स्कूलों ने इस लीग में हिस्सा लिया। तीन सप्ताह से भी कम समय में 70 से अधिक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने जीते पुरस्कार
फाइनल में चार विकेट लेने वाले आदित्त भसीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट लेने वाले यक्ष रोहिल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। सुमेरमल जैन स्कूल के आर्यन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कुलाची हंसराज के आर्य सिंह को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। बाल भवन द्वारका के कप्तान गर्व ने विजेता ट्रॉफी उठाई। विजेता टीम को पांच लाख रुपये और कुलाची हंसराज को उपविजेता के तौर पर दो लाख रुपये का चेक दिया गया।


अगले सीजन में कॉलेज भी होंगे शामिल
पीएनपी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एलएलपी की ओर से आयोजित इस लीग का शुभारंभ 15 अक्तूबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुआ था। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को इसका लीग कमिश्नर बनाया गया। लीग को किनले, किमती, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन और अमर उजाला का साथ मिला। अमर उजाला इस लीग का प्रिंट मीडिया पार्टनर रहा। आयोजकों के मुताबिक, अगले सीजन में स्कूलों के साथ कॉलेजों को भी जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed