फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan Farmer leaders not involved in inquiry Police also Whatsapp the leaders

किसान आंदोलन: पूछताछ में शामिल नहीं हुए किसान नेता, पुलिस ने नेताओं को व्हाट्सएप भी किया

Sat, 30 Jan 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan  Farmer leaders not involved in inquiry Police also Whatsapp the leaders
किसानों ने बस को ट्रैक्टरों से हटाया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किसान हिंसा मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि एक भी किसान नेता शुक्रवार को अपराध शाखा की तफ्तीश शामिल नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने छह किसान नेताओं को नोटिस जारी कर शुक्रवार को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


किसान नेताओं के न आने पर दिल्ली पुलिस ने व्यक्तिगत रूप से पुलिसकर्मियों को किसान नेताओं के पास शुक्रवार को भेजा था। दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं को व्हाट्सएप भी किया था। बावजूद किसान नेता शुक्रवार को पूछताछ में शामिल नहीं हुए। नेताओं को शनिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा को स्थानीय थाना पुलिस से गाजीपुरी, नांगलोई और लालकिले पर हुई हिंसा केस की फाइलें शुक्रवार को मिल गई थी। इसके बाद अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली पुलिस ने एक पम्पलेट जारी कर स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने किसी घटनास्थल की वीडियो व फोटों खीचे हैं या सीसीटीवी फुटेज है तो दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराया जाए। किसान हिंसा मामले में दर्ज हुई कुल 33 एफआईआर में से नौ केसों की जांच अपराध शाखा को व हिंसा की अपराधिक षडयंत्र व देशद्रोह मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई है। 

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केस फाइल मिलते ही अपराध शाखा की टीमों ने जांच शुरू कर दी हैं। गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को रोहिणी स्थित फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। फोरेंसिक  टीम ने शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचकर काफी सैंपल एकत्रित किए हैं। 

सड़क से वाहनों के टायर के निशाना उठाए गए है कि वाहनों की रफ्तार कैसी थी और किस तरीके के वाहन थे। फोरेंसिक टीम यहां पर करीब दो घंटे रहे। इसके बाद टीम लालकिले पहुंची थी। फोरेसिंक टीम ने बृहस्पतिवार को उत्तम नगर पहुंचकर वहां कुछ सैंपल एकत्रित किए थे। शुक्रवार शाम तक कुछ केसों की फाइल स्थानीय थाना पुलिस से अपराध शाखा को नहीं मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed