फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kidnapping the killer and trying to kill him

हत्यारोपी को अगवा कर जान से मारने की कोशिश

Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
kidnapping the killer and trying to kill him
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक हत्यारोपी को अगवा कर जान से मारने का प्रयास किया। युवक को मृत समझकर उसे छोड़कर फरार हो गए। घायल को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान सनी के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मंगोलपुरी जी ब्लॉक में रहता है। वर्ष 2018 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। कुछ माह पहले पैरोल पर बाहर आया था। सनी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से दो युवक आए और चाकू लगाकर उसे कार में जबरदस्ती बैठा लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उसे वेस्ट एन्क्लेव स्थित एक झुग्गी में ले गए। जहां तीन से चार युवक पहले से मौजूद थे। सभी ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर सभी फरार हो गए। होश में आने के बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed