{"_id":"6130f3838ebc3e88394c6058","slug":"kejriwal-government-will-make-delhi-a-city-of-gardens-seeks-suggestions-from-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष योजना: दिल्ली को बागों का शहर बनाएगी केजरीवाल सरकार, नागरिकों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष योजना: दिल्ली को बागों का शहर बनाएगी केजरीवाल सरकार, नागरिकों से मांगे सुझाव
Thu, 02 Sep 2021 09:23 PM IST
Vikas Kumar
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:23 PM IST
सार
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर राजधानी के पार्क खूबसूरत और खुशबूदार होंगे तो यहां आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य और उनका मन खूबसूरत होगा जो कि किसी भी शहर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार राजधानी को खूबसूरत बनाने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत राजधानी के सभी पार्कों को खूबसूरत बनाया जाएगा। पार्कों में विशेष छायादार और खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे जिससे यहां आने वाले लोगों को खुशी महसूस हो। सरकार ने लोगों से भी सुझाव मांगे हैं जिससे राजधानी के पार्कों को खूबसूरत बनाया जा सके। पार्कों के साथ-साथ सड़कों के किनारे पौधों को लगाने की जगह पर छायादार पौधे लगाने की योजना पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर राजधानी के पार्क खूबसूरत और खुशबूदार होंगे तो यहां आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य और उनका मन खूबसूरत होगा जो कि किसी भी शहर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को विश्व पटल पर सबसे खूबसूरत शहरों में से एक बनाना चाहती है जिसके लिए नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। पार्कों की स्थिति जानने के लिए वे स्वयं इनका दौरा करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने पार्कों में खेल-कूद के सामान और योगा करने की व्यवस्था पहले से ही कर रखी है। यदि यहां के पार्कों को सरकार की योजना के अनुसार बेहतर बनाया जा सका तो इससे राजधानी की खूबसूरती में बेहतरी आएगी।
विज्ञापन