फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal father said Kejriwal magic will work in Delhi MCD

Delhi MCD Election: सीएम केजरीवाल के पिता ने दिया बयान, जानिए परिणाम आने से पहले एमसीडी और गुजरात पर क्या कहा

Wed, 07 Dec 2022 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 11:14 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल ने एमसीडी में जीत की ओर बढ़ते रूझान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एमसीडी में केजरीवाल का जादू चलेगा। दिल्ली में तो सरकार है ही, एमसीडी में भी आप आऐगी।

विज्ञापन
Kejriwal father said Kejriwal magic will work in Delhi MCD
राम गोविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

दिल्ली एमसीडी की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैस आप भी बहुमत से कहीं अधिक आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अब तक आए एमसीडी के रूझान में आप को 130 सीटों पर बढ़त मिल गई है। एमसीडी मतगणना पर नजर बनाए हुए अरविंद केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल दिल्ली में जीत, तो गुजरात में उम्मीद कम बताई है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल ने एमसीडी में आम आदमी पार्टी के बहुमत की ओर बढ़ते रूझान पर कहा कि दिल्ली एमसीडी में केजरीवाल का करिश्मा तो चलेगा, कोई दिक्कत नहीं है। सबको खुशी है कि हमारा भला होगा। दिल्ली में तो पहले ही सरकार है, अब एमसीडी में भी होगी, तो डबल काम होगा। सरकार की प्राथमिकता कूड़ा करकट के पहाड़ को हटााना होगा। जिससे  लोगों के स्वास्थय पर प्रभाव पड़ेगा। गोविंद राम केजरीवाल ने आप की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान जो करता है, वो बड़ा करता है, उनका धन्यवाद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में कम उम्मीद
अरविंद केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल ने गुजरात में आप की सरकार बनने की कम उम्मीद बताते हुए कहा कि गुजरात में कोई बहुमत की आशा नहीं है। गुजरात में 10 सुविधाओं की बात कही गई थी, पर वहां की सरकार ने वह नहीं दिया। जनता को शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार मिलना चाहिए, पर उनको इनकी चिंता ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed