फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal claims Ended corruption in Delhi and Punjab, now will end corruption in Haryana too

Kejriwal In Kurukshetra : केजरीवाल का एलान- दिल्ली और पंजाब में खत्म किया भ्रष्टाचार, अब हरियाणा में भी करेंगे

Mon, 30 May 2022 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/कुरुक्षेत्र Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 04:13 AM IST
सार

केवल आम आदमी पार्टी है, जो देश में एक ईमानदार सरकार दे सकती है। पंजाब में हमारा स्वास्थ्य मंत्री अफसरों से पैसे मांग रहा था, उसे बर्खास्त कर सीधे जेल में डाल दिया। उनका बेटा भी अगर बदमाशी करेगा तो उसको भी नहीं छोडूंगा।

विज्ञापन
Kejriwal claims Ended corruption in Delhi and Punjab, now will end corruption in Haryana too
कुरुक्षेत्र रैली में अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में एक जनसभा में दावा किया कि दिल्ली व पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया और अब हरियाणा में भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। केवल आम आदमी पार्टी है, जो देश में एक ईमानदार सरकार दे सकती है। पंजाब में हमारा स्वास्थ्य मंत्री अफसरों से पैसे मांग रहा था, उसे बर्खास्त कर सीधे जेल में डाल दिया। उनका बेटा भी अगर बदमाशी करेगा तो उसको भी नहीं छोडूंगा।

विज्ञापन


इस मौके पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के निवासियों से आह्वान किया कि इस नगर निगम के चुनाव में अपनी ताकत दिखा दो। हम नगर निगम से सारा भ्रष्टाचार दूर करेंगे और फिर वर्ष 2024 में हरियाणा के भ्रष्टाचार को भी दूर करेंगे। इनसे स्कूल-अस्पताल नहीं बनते, बिजली ठीक नहीं होती। आप क्यों इनका बोझ उठाकर घूम रहे हो? अब एक ईमानदार पार्टी आ गई है, इनको उखाड़कर फेंको। उन्होंने कहा कि भाजपा मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा रही है। इस मामले में उन्होंने भाजपा से मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचारी होने का सवाल करते हुए चुनौती दी कि वह वर्ष 2024 का चुनाव मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लड़के दिखाए।
विज्ञापन


हरियाणा में आने वाला है बड़ा तूफान
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सबसे अच्छा तब लगता है, जब लोग उनको हरियाणा का लाल बोलते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है और जन्मभूमि मां के समान होती है। अपनी जन्मभूमि में कुरुक्षेत्र के धर्मभूमि में आकर आज उन्हें बेहद खुशी है। हरियाणा में कल तूफान आया था। इससे पहले दिल्ली व पंजाब में तूफान आया था। हरियाणा में तो बड़ा तूफान आने वाला है, क्योंकि जब ऊपर वाला अपनी झाड़ू चलाता है तो तूफान ही आता है। ऊपर वाले ने झाड़ू चलानी शुरू कर दी है। तूफान से घबराने की जरूरत नहीं है। यह बड़ा शुभ लक्षण है। उन्होंने कृषि कानून रद्द कराने पर हरियाणा के किसानों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति की धर्मपत्नी दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने आई
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती। वह सीधा साधा छोरा है, उनको काम करना आता है। दिल्ली में हमने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल था। जैसे हरियाणा के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। दो साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति की धर्मपत्नी हमारे स्कूल देखने आई थी, जबकि हरियाणा के स्कूल को अपने देश का भी नेता देखने नहीं आया।

हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकारमय
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे स्कूलों से निकलकर गरीबों के बच्चे बड़े-बड़े इंजीनियर एवं डाक्टर बन रहे हैं, वहीं हरियाणा के अंदर लाखों बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। हरियाणा के अंदर स्कूलों का बुरा हाल है। हमें एक मौका दे दो, हरियाणा के सारे स्कूल बदल करके दिखा देंगे। गरीबों के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनेंगे। इसके अलावा हरियाणा में सारे पेपर लीक हो जाते हैं। मुख्यमंत्री से पेपर नहीं कराए जाते, वह सरकार क्या चलाएंगे? पेपर लीक होने का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा पेपर लिक करवाने वाली भाजपा है।

गुंडागर्दी करने वाले भाजपा में होते है शामिल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बनाना चाहते हैं, वो सारे लोग हमारे साथ आ जाओ और जो लोग अपने बच्चों को दंगाई, गुंडे, बलात्कारी बनाना चाहते हैं वो उनके साथ चले जाओ। इनकी पार्टी में सारे लुच्चे, लफंगे, दंगाई और बलात्कारी भरे पड़े हैं। वे गुंडई और दंगई करने वालों का सम्मान करते हैं। अभी थोड़े दिन पहले कुछ गुंडों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इन्होंने अगले दिन उन सारे गुंडों का सम्मान किया। ऐसे देश आगे बढ़ेगा?

दिल्ली में सात साल में 12 लाख बच्चों को नौकरियां दी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले सात साल से खट्टर की सरकार है और उन्होंने हरियाणा के बच्चों को कितनी नौकरियां दी? जबकि दिल्ली में पिछले सात साल में 12 लाख बच्चों को नौकरियां दी है। अगले पांच साल में 20 लाख बच्चों को नौकरी देने का पूरा प्लान बनाया है। वहीं ये कभी आपके बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, क्योंकि इनको अपनी पार्टी के लिए बेरोजगार गुंडों की जरूरत है। ये आपके बच्चों को दंगा करना सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजते है। 

आर्मी में जल्दी से भर्तियां खोली जाए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, मगर वर्ष 2020 से आर्मी की भर्ती नहीं खुली। प्रधानमंत्री से अपील है कि एक लाख से ज्यादा आर्मी के अंदर स्थान खाली हो चुके हैं। इनकी जल्दी से भर्तियां खोली जाए। बच्चे ओवर एज हो रहे हैं। भिवानी में आर्मी में जाने की चाहत रखने वाले पवन नामक युवक ने खुदकुशी कर ली।


अस्पताल शानदार बनाए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली के सरकारी अस्पतालों का बहुत बुरा हाल था। हमने सारे सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए, खूब सारे मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। दिल्ली में दो करोड़ लोग है, हमने सबका इलाज फ्री कर दिया है। चाहे कितनी बड़ी बीमारी क्यों ना हो, चाहे लाखों रुपए क्यों न लगते हो। वहीं पहले दिल्ली में बहुत बिजली जाती थी। हरियाणा में भी खूब पावर कट लगते हैं। दिल्ली में हमने 24 घंटे और फ्री बिजली कर दी। दिल्ली की तरह हरियाणा में भी 24 घंटे और फ्री बिजली चाहिए तो सरकार बदलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed