फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kanwariyas from Delhi started leaving for Haridwar chanting the praises of Lord Shiva

Delhi News: भोले का जयकारा लगाते हरिद्वार की ओर रवाना होने लगे दिल्ली के कांवड़िए

Tue, 15 Jul 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas from Delhi started leaving for Haridwar chanting the praises of Lord Shiva
राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन माह शुरू होने के साथ ही दिल्ली शिवभक्ति के रंग में रंग गई है। एक ओर जहां हरियाणा व राजस्थान राज्य के कांवड़िए शहर में जाने के लिए दिल्ली आने शुरू हो चुके है, वहीं दूसरी ओर अब राजधानी के विभिन्न इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। लिहाजा राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर ऐसे श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
नरेला, बवाना, नजफगढ़, मंगोलपुरी, शाहदरा, द्वारका, महरौली, संगम विहार, बुराड़ी, तिमारपुर और उत्तर पूर्वी दिल्ली जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार की ओर कांवड़ लाने के लिए निकल पड़े हैं। इन श्रद्धालुओं में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण को शिवमय हो गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर जा रहे रमेश, सचिन, सोमवीर, रोहताश, प्रमोद समेत कई श्रद्धालुओं ने कहा, दिल्ली से हरिद्वार की यह यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन आस्था और भक्ति से भरी है। हर साल सावन में भोले बाबा को जल चढ़ाना सौभाग्य है। जाने के दौरान ट्रेनों-बसों से जाते है, मगर कुछ दूरी पैदल भी तय करते हैं। वहीं आने के दौरान पैदल आते हैं। दिल्ली से निकले ये कांवड़िए अब हरिद्वार की ओर बढ़ते कदमों के साथ सावन को और भी शिवमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed