Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Junior and senior players will showcase their prowess in the volleyball championship.

Delhi News: वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जूनियर और सीनियर खिलाड़ी

Sat, 07 Nov 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Junior and senior players will showcase their prowess in the volleyball championship.
चार वर्गों में होंगे मुकाबले, उभरती खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें बालक और बालिका जूनियर वर्ग के साथ पुरुष और महिला सीनियर वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।
पटेल नगर स्थित पीजीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा, वहीं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भी अपने अनुभव और खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल की गतिविधियों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। साथ ही, युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर भी मिलेगा। आयोजन में दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी कुलदीप वत्स, दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वत्स, आयोजन सचिव नीरज कुमार सिंह और आयोजन अध्यक्ष हरीश पंडित की अहम भूमिका रहेगी। दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष सरोज शर्मा भी इस आयोजन से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed