फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Joint counseling in IIT and NIT from june 16

आईआईटी और एनआईटी में ज्वाइंट काउंसलिंग 16 जून से

Mon, 10 Jun 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Joint counseling in IIT and NIT from june 16
आईआईटी और एनआईटी में ज्वाइंट काउंसलिंग 16 जून से
विज्ञापन

नई दिल्ली। देश के आईआईटी, एनआईटी समेत केंद्र सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में बीटेक-प्रोग्राम में ज्वाइंट काउंसलिंग से दाखिले की दौड़ 16 जून से शुरू होगी। ग्रेटर नोएडा में रविवार को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जेईई एडवांस 2019) और सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड 2019 व ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। आईआईटी, एनआईटी समेत सभी अन्य शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अतिरिक्त सीटों पर दाखिले होंगे।
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी प्रबंधन के मुताबिक, आईआईटी, एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी समेत केंद्र सरकार के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में ज्वाइंट सीट एलोकेशन से बीटेक-प्रोग्राम में दाखिले होंगे। उसी के तहत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें बिजनेस रूल और एमओयू साइन हुई। इसके अलावा ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत ज्वाइंट काउंसलिंग में किस प्रकार से कितनी सीटों पर दाखिले होंगे, उस पर चर्चा की गई। ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत 16 जून को ज्वाइंट काउंसलिंग विंडो ओपन हो जाएगी। छात्रों को विंडो ओपन होते ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कोर्स का चयन करना होगा।
विज्ञापन

----
काउंसलिंग के छह से सात राउंड
ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत ज्वाइंट काउंसलिंग के लिए 6 से 7 राउंड आयोजित होंगे। इसमें यदि सीट खाली रह जाती हैं तो स्पॉट राउंड काउंसलिंग भी होगी। आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में कुल कितनी सीटों पर दाखिला होगा, इस पर आखिरी फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed