{"_id":"5f4168808ebc3e3d0d55b459","slug":"job-returned-to-qatar-plunderer-turned-engineer-after-returning-ashram-news-noi5313245157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर में गई नौकरी, लौटने के बाद लुटेरा बन गया इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर में गई नौकरी, लौटने के बाद लुटेरा बन गया इंजीनियर
विज्ञापन
नई दिल्ली। कतर में नौकरी छूटने के बाद घर लौटा मैकेनिकल इंजीनियर लूटपाट करने लगा। द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ ने लूटपाट के आरोप में इंजीनियर लोनी निवासी स्वप्निल (26) और उसके दो दोस्तों केशव सहगल और रवि वर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने पंजाब से आए दो युवकों की कार को पुलिसकर्मी बनकर रुकवाया और फिर उन्हें अगवा कर लूटपाट की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। इनके कब्जे से पुलिस ने दो कान की बाली, दो वॉकी टॉकी, एक फोन और वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पंजाब के भटिंडा निवासी मंदीप सिंह और बरनाला निवासी जगदीप सिंह ने 18 अगस्त की देर रात बाबा हरिदास नगर थाने में अगवा कर लूटपाट की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि दिल्ली से वापस जाने के दौरान नजफगढ़ सब्जी मंडी के पास एक क्रेटा कार सवार कुछ बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें तलाशी के लिए रोका। फिर अपनी क्रेटा कार में बिठा लिया। एक बदमाश उनकी कार में सवार हो गया। करीब दो घंटे तक घुमाने के दौरान बदमाशों ने पैसे उगाही की कोशिश की। नाकाम होने जगदीप की कान की बाली, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिए। बाद में उन्हें सिंघु बॉर्डर पर छोड़ दिया। साथ ही कहा कि कार जहां से लूटी थी, वहीं मिल जाएगी। दोनों जब वहां पहुंचे तो उनकी कार खड़ी मिली।
निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे के खंगाला। जिसमें से एक फुटेज में आरोपियों की काले रंग की क्रेटा कार का नंबर दिख गया। जिसके जरिये पुलिस लोनी निवासी कार मालिक उदयवीर के घर पहुंची। जांच में पता चला कि उदयवीर देश से बाहर रहता है। उसकी कार का इस्तेमाल स्वप्निल करता है। शुक्रवार को पुलिस ने स्वप्निल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और उसके दो सहयोगी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
लूटपाट कर जल्द रुपये कमाना चाहते थे बदमाश
पूछताछ में स्वप्निल ने बताया कि वह कतर में मैकेनिकल इंजीनियर था। कोरोना महामारी व लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी छूट गई। भारत लौटने के बाद उसे नौकरी नहीं मिली। जल्दी पैसे कमाने के लिए उसने लूटपाट करने की सोची। उसने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त केशव सहगल से इस बारे में बात की। लॉकडाउन की वजह से उसका कारोबार भी ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही कॉल सेंटर में काम करने वाले दोस्त रवि को भी शामिल किया। रवि को अपनी मां की इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। पुलिसकर्मी दिखने के लिए आरोपियों ने बाजार से दो वॉकी टॉकी खरीदे थे।