फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Job fair inaugurated at Sri Guru Tegh Bahadur Khalsa College

Delhi News: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में जॉब फेयर का शुभारंभ

Sat, 23 Aug 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Job fair inaugurated at Sri Guru Tegh Bahadur Khalsa College
- दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर रोजगार और उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में कर रही काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में शनिवार को फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन जॉब फेयर 2025 के दिल्ली संस्करण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पहल को दिल्ली के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। दिल्ली में रोजगार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से दस सालों में हालत यह हो गई है कि नौकरी के लिए दिल्ली के युवाओं को गुरुग्राम और नोएडा जाना पड़ रहा है। हम चाहते हैं कि दिल्ली का युवा अपने ही शहर में काम करें और अपने ही शहर में उसे रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सरकार विशेष रूप से पॉल्यूशन-फ्री इंडस्ट्रीज, सर्विस इंडस्ट्री, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग और पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस कार्यक्रम में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की प्रतिनिधि नीता एवं पूनम शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed