फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jewelry fraudulently cheating an old woman by luring a pack of notes

नोटों की गड्डी का लालच देकर वृद्धा से जेवरात ठगे

Wed, 09 Sep 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelry fraudulently cheating an old woman by luring a pack of notes
नोटों की गड्डी का लालच देकर वृद्धा से जेवरात ठगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को नोटों की गड्डी का लालच देकर उससे जेवरात ठग लिए। आरोपी उसे पॉलीथिन में कंकड़-पत्थर और कागज की रद्दी थमाकर चले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता फातिमा (60) परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहती हैं। सोमवार दिन में वह न्यू सीमापुरी के मछली बाजार से घर का सामान लेकर लौट रही थीं। रास्ते में मिले एक युवक ने फातिमा से कहा कि उसके मालिक ने उसे काम से निकाल दिया है। गाजियाबाद जाने के लिए उसे 200 रुपये की जरूरत है। फातिमा ने रुपये देने से मना किया, तभी दूसरा युवक वहां पहुंचे और रुपये देने लगा। उसने अपना बैग खोलकर दिखाया तो उसमें 500-500 के नोटों की कई गड्डियां नजर आईं। आरोपी ने फातिमा से कहा कि वह रुपये लेकर अपनी चेन, कुंडल और अंगूठी उसे दे दे। फातिमा के मना करने पर भी दोनों ने देखने की बात कहते हुए गहने उतरवा लिए। इसके बाद एक थैले में जेवरात वापस करने का नाटक किया, नोटों की गड्डी वाला बैग भी फातिमा को देकर चले गए। पीड़िता ने घर जाकर देखा तो पॉलीथिन में कंकड़-पत्थर और बैग में कागज की रद्दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed