फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jamiat chief engaged in gathering support against UCC and said rights of minorities may be in danger

UCC: यूसीसी के खिलाफ समर्थन जुटाने में जुटे जमीयत चीफ, बोले- खतरे में पड़ सकते हैं अल्पसंख्यकों के अधिकार

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/सहारनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

जमीयत प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने दावा किया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड धार्मिक विविधता, अल्पसंख्यक अधिकारों, न्याय के सिद्धांतों को खतरे में डाल सकता है।

विज्ञापन
Jamiat chief engaged in gathering support against UCC and said rights of minorities may be in danger
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए जमीयत उलेमे-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने बैठक की है। उन्होंने दावा किया है कि समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन से धार्मिक विविधता, अल्पसंख्यक अधिकार और न्याय के सिद्धांत खतरे में पड़ सकते हैं। यूसीसी के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सांसदों, और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन

यूसीसी पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार शाम को एक सम्मेलन हुआ। जिसमें कांग्रेस से कार्ति चिदंबरम, मुहम्मद जावेद और इमरान प्रतापगढ़ी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से हसनैन मसूदी, एलजेपी से मेहबूब अली कैसर, बीएसपी से कुंवर दानिश अली, आईयूएमएल से ईटी मुहम्मद बशीर और अब्दुस्समद समदानी सहित कई सांसद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीयत ने बयान जारी करते हुए कहा कि बैठक यूसीसी से संबंधित चिंताओं, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों पर इसके संभावित प्रभाव को संबोधित करने पर केंद्रित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed