{"_id":"60243b118ebc3ee968393602","slug":"jamia-will-get-her-next-semester-s-studies-online-ashram-news-noi5649750118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया अगले सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन करवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया अगले सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन करवाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया अगला सेमेस्टर भी ऑनलाइन ही चलाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत पहले सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन हुई और अब ओपन बुक एग्जाम के माध्यम से परीक्षा आयोजित करवाई गई हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जामिया ने अगला सेमेस्टर भी ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। हालांकि साइंस समेत विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस खोलने की तैयारी चल रही है।
जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में अब संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इसी को देखते हुए विज्ञान प्रोग्राम के छात्रों के लिए दोबारा कैंपस में कक्षाएं शुरू करने की योजना बन रही है। दरअसल अनुसंधान और साइंस डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के प्रैक्टिकल अनुभव को देखते हुए पारंपरिक क्लासरूम शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अंतिम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए कैंपस में आने की अनुमति दी है। इसके लिए जामिया प्रबंधन अपनी अकादमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल में बात करने के आधार पर जल्द फैसला लेगा। बाहर से आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल व्यवस्था भी शुरू करनी होगी। इसकी भी तैयारी की जरूरत पड़ेगी ताकि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को ठहराया जा सके। इसके अलावा अन्य छात्रों के लिए किस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी, इसका जल्द फैसला ले लिया जाएगा।