{"_id":"5ed159008ebc3e85b54f8307","slug":"jamia-students-get-job-offers-of-lack-during-lockdown-ashram-news-noi5140452114","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 छात्रों को वर्क फ्राम होम में तीन लाख और ऑफिस खुलने पर पांच लाख सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 छात्रों को वर्क फ्राम होम में तीन लाख और ऑफिस खुलने पर पांच लाख सालाना पैकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोविड-19 से जहां एक ओर लोगों की नौकरियों जा रही हैं। ऐसे में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन प्लेसमेंट में नौकरी और इंटर्नशिप के ऑफर मिले हैं। विश्वविद्यालय के 12 छात्रों को वर्क फ्राम होम में तीन लाख रुपये और ऑफिस खुलने पर पांच लाख रुपये सालाना के पैकेज के ऑफर लेटर मिले हैं। जामिया के 257 छात्रों को इससे पहले ऑफर लेटर मिल चुके हैं।
खास बात है कि ऑफर लेटर पाने वालों की अभी डिग्री पूरी नहीं है। जुलाई में इनकी फाइनल परीक्षा होनी है। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने लॉकडाउन में घर बैठे नौकरी पाने वाले छात्रों और यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट हैड प्रो. रेहान खान सूरी को बधाई दी है।
प्रो. सूरी के मुताबिक, 15 मई से शुरू हुए ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट में स्नातक और स्नातकोत्तर के दो सौ छात्रों ने भाग लिया। इसमें से 12 को पहले राउंड में ऑफर लेटर मिल गया है। अन्य के रिजल्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि बीवाईजेयूएस कंपनी ने एमबीए प्रोग्राम के पांच छात्रों को चुना है। इसमें अंकुर ठाकुर, रेयान हसन, उमर मुफ्ती, उजैर सिद्दीकी व तबिश रेहमान शामिल हैं।
विज्ञापन
रॉग कम्यूनिकेशन ने एमए डेवलेपमेंट कम्यूनिकेशन के भारत शर्मा को चुना है। हायर टेक ने एमबीए के तीन छात्रों तान्या शर्मा, लइबा हैदर व फरिहा खान को इंटर्नशिप के लिए चुना है। वहीं, स्नातक के 21 छात्रों का एनआईआईटी समेत अन्य कंपनियों ने चयन किया है।