फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jahangirpuri uproar: Around 12 bank accounts of Ansar were traced the accused used to do hawala business

जहांगीरपुरी बवाल: अंसार के करीब 12 बैंक खातों का पता लगा, हवाला का कारोबार करता था आरोपी

Mon, 25 Apr 2022 08:59 PM IST
अनुराग सक्सेना पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

जहांगीरपुरी हिंसा की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मो. अंसार के खुद के पांच बैंक खाते हैं। इन पांच बैंक खातों करीब ढ़ाई लाख रुपये है। मो. अंसार और उसके पूरे परिवार के करीब 12 बैंक खाते हैं।

विज्ञापन
Jahangirpuri uproar: Around 12 bank accounts of Ansar were traced the accused used to do hawala business
अंसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मो. अंसार व उसके परिवार के सदस्यों के करीब 12 बैंक खातों का पता लगा है। ये बैंक खाते अलग-अलग स्थानों के हैं। सिर्फ मो. अंसार के बैंक खातों में करीब ढाई लाख रुपये हैं। पुलिस ने उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि जहांगीरपुरी हिंसा के समय उसके बैंक खातों से कहां से पैसा आया था और कहां पैसा गया था।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मो. अंसार हवाला का कारोबार करता था। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल पुलिस दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपियों के पते वेरीफाई करने के लिए पश्चिमी बंगाल गई हुई है।

विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मो. अंसार के खुद के पांच बैंक खाते हैं। इन पांच बैंक खातों करीब ढ़ाई लाख रुपये है। मो. अंसार और उसके पूरे परिवार के करीब 12 बैंक खाते हैं। ये सभी खाते आजादपुर व सब्जी मंडी थाने में स्थित एक्सिस बैंक व एचडीएफसी ब्रांचों में हैं। मो. अंसार के एक्सिस बैंक में तीन व एचडीएफसी बैंक में दो बैंक खाते हैं। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि जहांगीरपुरी में आने से मो. अंसार व उसका परिवार सब्जी मंडी इलाके में रहता था। शुरू में ये कबाड़ी का काम करता था।

पुलिस देख रही हिंसा के बाद से पैसों का लेन-देन

पुलिस ये देख रही है कि जहांगीरपुरी हिंसा से पहले व बाद में कितने पैसे आए और कितने निकाले गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मो. अंसार सट्टा खिलाता था। सट्टेबाजी की वजह से उसके तार हवाला कारोबारियों से जुड़े हुए थे। वह कई देशों को हवाला का पैसा भेजता-मंगाता था। इस कारण प्रर्वतन निदेशालय ने मो. अंसार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकस्त्रारियों के अनुसार वह फाईनेंस का काम भी करता था। वह इलाके के लोगों को पैसा बांटता था। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि वह अपने अवैध कामों से पैसा कमाता था। इलाके में वह सरकारी जमीन पर कब्जा भी करवाता था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि मो.अंसार ने अभी तक विदेश यात्रा नहीं की है।

बेटा बीमार रहता है

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. अंसार का बेटा हमेशा बीमार रहता है। उसका अस्पताल में कई साल से इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसके बेटे के इलाज में काफी पैसा खर्च होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed