फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Israeli embassy outside Blast NIA released video footage two suspects roaming around

इस्राइली दूतावास विस्फोट: एनआईए ने जारी की दो संदिग्धों की तस्वीर, 10 लाख का इनाम

Tue, 15 Jun 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 15 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

एनआईए ने पिछले साल दिल्ली में स्थित इस्राइली दूतावास के बाहर हुए धमाके के मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है। एजेंसी ने इनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वाली किसी भी जानकारी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Israeli embassy outside Blast NIA released video footage two suspects roaming around
इस्राइली दूतावास धमाका मामला: दूतावास के पास घूमते दो संदिग्ध। - फोटो : Video Grab

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित इस्राइली दूतावास के पास इस साल की शुरुआत में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए ने मंगलवार को उन दो लोगों की पहचान या गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले 10 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया, जिन्होंने विस्फोटक रखे थे। दूतावास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इनकी तस्वीर कैद हो गई थी।

एनआईए के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि नई दिल्ली में इस्राइल दूतावास के पास हुए विस्फोट के मामले में एजेंसी सीसीटीवी में दिखाई दिए दो लोगों की शिनाख्त करने के संबंध में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है। एजेंसी ने इस वीडियो के साथ दोनों संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में इस्राइली दूतावास के बाहर 29 जनवरी 2021 को बम धमाका हुआ था। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ, जब राजधानी में बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई वीवीआईपी धमाके वाली जगह से महज 2 किलोमीटर दूर मौजूद थे। 



धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। इस्राइल ने इस हमले को आतंकी हमला माना था। हालांकि, धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम भी पहुंची थी। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी किया गया था। सीआईएसएफ ने अपनी सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा था।

भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने दिल्ली में अपने दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद कहा था कि इस हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों और उनका मकसद पता लगाने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ पर यह घटना हुई है। 

वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने बम धमाके की घटना को बहुत गंभीर बताया था और कहा कि घटना की जांच चल रही है। दोषियों का पता लगाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने इस्रायल के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी से फोन पर चर्चा की और इस्रायली दूतावास, मौजूद राजनयिकों व अन्य स्टाफ की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा था कि हम इस घटना को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed