फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Israel Embassy bomb blast all live updates of the day police find two people in cctv footage coming towards spot probe on

जैश-उल-हिंद नाम के संगठन ने ली इस्राइली दूतावास पर धमाके की जिम्मेदारी, गुलाबी दुपट्टे की भी हो रही जांच

Sat, 30 Jan 2021 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Jan 2021 04:53 PM IST
सार

राजधानी में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्राइल दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है जानिए दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Israel Embassy bomb blast all live updates of the day police find two people in cctv footage coming towards spot probe on
इस्राइल के दूतावास के पास पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, गुलाबी दुपट्टे की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैब सेवा लेने वालों की भी खंगाली जा रही जानकारी

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल उस टेलीग्राम अकाउंट की जांच कर रही है, जिसके माध्यम से विस्फोट की जिम्मेदारी ली गई है। बता दें कि इस अकाउंट के वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में जैश-उल-हिंद नाम के संगठन नाम लिखा है। दावा किया गया है कि इसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उन लोगों की जानकारी भी जुटी रही है जिन्होंने धमाके वाले दिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच में एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर स्थित इस्राइल के दूतावास के आसपास के क्षेत्र में ओला और उबर जैसी कंपनी की कैब सेवा ली थी। 

ईरान के नागरिकों से हो रही पूछताछ
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल विस्फोट के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे कुछ ईरानियों से पूछताछ कर रही है। जिन विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है, उनमें वे भी शामिल हैं, जिनका वीजा समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


एनएसजी की टीम ने घटनास्थल पर की जांच
नई दिल्ली में इस्राइल दूतावास के पास ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की जांच के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की एक टीम तैनात की गई है। शनिवार को टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने 26 जनवरी के हिंसा मामले के सिलसिले में लाल किला क्षेत्र की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुलाबी दुपट्टे की भी होगी जांच
इस्राइल दूतावास के पास जहां धमाका हुआ था वहां से बरामद लिफाफे और जले हुए पिंक कलर के दुपट्टे की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में 3डी मैपिंग भी कराई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से आज कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दो ईरानी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों का दावा है कि बम धमाके से पूर्व दो संदिग्ध कैब से आते देखे गए थे। स्पेशल सेल की टीम ने एफआरआरओ से पिछले एक माह के दौरान ईरान से आए यात्रियों के आने-जाने वाले नागरिकों का डाटा मांगा, पुलिस को आशंका है कि धमाके में ईरानी कनेक्शन हो सकता है। स्पेशल सेल, एनआईए और एनएसजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

3डी ऑपरेटर मशीन

दिल्ली में बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली में कल इस्राइल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है।
कल के हमले के बाद इस्राइल राजदूत ने बयान जारी कर भारत पर जताया भरोसा
इस्रायल के राजदूत रॉन मलका ने आज अपने एक बयान में कहा कि, जांच चल रही है, घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। भारत और इस्रायल के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी हमें लगता है कि ये एक आतंकवादी हमला है, जिसका निशाना इस्राइल दूतावास था। मलका आगे बोले, कल जब ये हमला हुआ तब हमने भारत और इस्रायल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ मनाई। तो हो सकता है कि ये सिर्फ एक इत्तेफाक ना हो। सभी विकल्पों की जांच की जा रही है। हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय अधिकारी भारत में इस्रायल के प्रतिनिधियों की रक्षा करने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी वो कदम उठाएंगे और इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उन्हें ढूढेंगे।



जैश-उल-हिंद नाम के संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी
राजधानी स्थित इस्राइल दूतावास में कल शाम हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-उल-हिंद नाम के एक संगठन ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस संगठन के दावे की जांच कर रही हैं। हालांकि ये किस तरह का संगठन है और इसके तार किसके साथ जुड़े हुए हैं इस बात की पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सुरक्षा एंजेंसियां इस बात की भी तफ्तीश कर रही हैं कि ये कोई स्लीपर सेल तो नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
इस्राइल एंबेसी के पास हुए धमाके की जांच कर रही टीम के सूत्रों से जानकारी मिली है कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक कैब से दो व्यक्ति उतरते दिख रहे हैं। ये इस्राइल दूतावास के पास उस जगह की तरफ जाते दिख रहे है जहां कल धमाका हुआ। कैब ड्राइवर से संपर्क किया गया है और स्कैच बनवाए जा रहे हैं।

इस्राइल दूतावास के पास जांच के लिए पहुंची स्पेशल सेल की टीम
इस्राइल दूतावास के पास ब्लास्ट साइट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहुंची है। यहां वह धमाके वाले स्थल पर जांच कर जरूरी सबूत जुटा रहे हैं।

ये है पूरा मामला
धमाके के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तत्काल इस्राइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी से धमाके को लेकर बात की और उन्हें कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने भी अपने इस्राइली एनएसए से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इस्राइल दूतावास ने धमाके से अपने यहां किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात कही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आईबी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से घटना की जानकारी ली। 

देर रात तक दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉयड, स्पेशल सेल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे थे। बम स्क्वॉयड ने किसी अन्य बम की संभावना के चलते पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। एपीजे अब्दुल कलाम रोड को बंद करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने ने धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जानकारी लेने के लिए सैंपल एकत्र किए हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक चलती कार से किसी व्यक्ति को सड़क किनारे रखे फूलदान में पैकेट फेंकते हुए देखा गया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों ने धमाके में आईईडी के इस्तेमाल की भी संभावना जताई है। 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि धमाके के बाद इस्राइल दूतावास से एक व्यक्ति निकला और घटनास्थल का वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींचे। इसके बाद करीब 5.11 बजे सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मित्तल ने कहा कि धमाका बहुत कम तीव्रता वाला था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। सिर्फ तीन कारों के शीशे टूटे हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, किसी शरारती तत्व ने सनसनी फैलाने की नीयत से यह धमाका किया है। 

एयरपोर्ट, परमाणु संस्थानों की बढ़ाई सुरक्षा

धमाके के बाद हाई अलर्ट जारी करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने राजधानी में सभी एयरपोर्ट, परमाणु संस्थानों और केंद्र सरकार के भवनों समेत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा देश में अन्य जगह भी अहम जगहों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी सीआईएसएफ यूनिटों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

महज दो किमी दूर मौजूद थे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री
इस्राइल दूतावास विजय चौक से महज दो किलोमीटर दूर है, जहां धमाके के समय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश के तमाम वीआईपी बीटिंग रिट्रीट समारोह में मौजूद थे। इसके बावजूद धमाका अंजाम दिए जाने को सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है।

वर्ष 2012 में भी निशाना बनी थी दूतावास की कार
एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर ही 2012 में भी इस्राइल दूतावास की कार को निशाना बनाया गया था। तब 13 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास के पास चौराहे पर दूतावास की कार में स्टिक बम से धमाका किया गया था। कार में मौजूद राजनयिक की पत्नी समेत चार लोग मामूली घायल हो गए थे। धमाके के पीछे ईरान का हाथ माना गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसमें एक पत्रकार समेत कई लोगों को पकड़ा था।

किसने क्या कहा
दूतावास में सभी लोग सुरक्षित हैं। दूतावास को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हम दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। - रॉन मल्का, भारत में इस्राइल के राजदूत

अभी इस्राइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से इस्राइल दूतावास के बाहर हुए धमाके को लेकर बात की। हम इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। उन्हें दूतावास और इस्राइल के राजनयिकों की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। धमाके की जांच जारी है और दोषियों को तलाशने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। - एस. जयशंकर, विदेश मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed