फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IRCTC hotel scam hearing on 25th

Delhi News: आईआरसीटीसी होटल घोटाला में 25 को सुनवाई

Wed, 13 Aug 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
IRCTC hotel scam hearing on 25th
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में आईआरसीटीसी होटल के घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि केस डायरियों के निरीक्षण के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त कर लिए गए हैं। ऐसे में केस डायरियों के शेष निरीक्षण के लिए 25 अगस्त को दोबारा सूची बनाई जाएगी। इससे पहले अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को पांच अगस्त तक टाल दिया था। मामले में आरोपियों में आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर वीके अस्थाना और आरके गोयल, सुजाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर और विनय कोचर भी शामिल हैं। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालत में कहा कि उनके खिलाफ अभियोजन के लिए सीबीआई के पास पर्याप्त सुबूत नहीं हैं और उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया है। सीबीआई ने 28 फरवरी को अदालत में कहा था कि उसके पास अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed