फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IPU starts two new medical stream courses

आईपीयू ने शुरू किए मेडिकल के दो नए कोर्स

Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
IPU starts two new medical stream courses
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय मौजूदा सत्र से स्नातक स्तर के मेडिकल से जुड़े दो नए कोर्सेज शुरू करने जा रहा है। इसमें बीएससी मेडिकल टेक्नॉलॉजी रेडियो थेरेपी (एमटीआर) व बीएससी मेडिकल इमेजिंग टेक्नॉलॉजी (एमआईटी) शामिल हैं। दोनों कोर्स में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है। ऑफलाइन आवेदन 12 नवंबर तक जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी रेडियो थेरेपी कोर्स रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में उपलब्ध होगा। इस कोर्स के लिए कुल चार सीटें हैं। वहीं, बीएससी मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स ओखला स्थित होली फैमिली अस्पताल में उपलब्ध होगा। इस कोर्स के लिए कुल 15 सीटें निर्धारित की गई हैं। दोनों ही कोर्सेज में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। इन कोर्सेज के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed