फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IPU organised Vigilance Awareness Run

Delhi News: आईपीयू ने किया सतर्कता जागरूकता दौड़ का आयोजन

Thu, 30 Oct 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
IPU organised Vigilance Awareness Run
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के द्वारका कैंपस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के मौके पर बृहस्पतिवार को सतर्कता जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक और विशेष कार्य अधिकारी डीपी द्विवेदी ने की। कैंपस के छात्रों और स्टाफ ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा के नेतृत्व में सभी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी ली। इस कार्यक्रम में भी छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा, स्टाफ डेवलपमेंट सेल ने एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें स्टाफ की अच्छी भागीदारी रही। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में और भी कार्यक्रम आयोजित होने हैं। वहीं, इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मनाया जा रहा है और इस बार का विषय सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed