{"_id":"5ecbfa7d8ebc3e90955a7ac7","slug":"ipu-online-admission-date-extended-ashram-news-noi513167547","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि फिर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि फिर बढ़ी
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया हैै। अब विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है। यह चौथी बार है जब आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई है। इससे पहले पांच मई को तिथि बढ़ाकर 25 मई किया गया था।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ने के कारण अब सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के शेड्यूल में भी बदलाव किया जाएगा। पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार सीईटी का शेड्यूल 20 से 30 मई तक के लिए निर्धारित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन मार्च को हुई थी और यह प्रक्रिया 30 मार्च को समाप्त होनी थी। प्रशासन ने आवेदकों को आवेदन से संबंधित सभी अपडेट वेबसाइट पर देखते रहने की सलाह दी है।