{"_id":"6253792d898ae851415e37ad","slug":"investigation-of-the-theft-at-actress-sonam-kapoor-s-house-handed-over-to-the-special-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अभिनेत्री सोनम कपूर के घर हुई चोरी की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अभिनेत्री सोनम कपूर के घर हुई चोरी की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी
Mon, 11 Apr 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:11 AM IST
विज्ञापन
बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 2.4 करोड़ रुपये की जूलरी व नकदी चोरी के मामले की जांच नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ को सौंप दी गई है। पहले मामले की जांच स्थानीय पुलिस तुगलक रोड थाना पुलिस कर रही थी। आहूजा परिवार के घर में काम करने वाले 10 पूर्व कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में स्पेशल स्टाफ की टीम तीन घरेलू सहायिका, दो केयर टेकर और एक कुक से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में पुलिस को आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस कमरे में ज्वेलरी रखी हुई थी वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। कोठी के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी का सुराग हाथ नहीं लगा है। आहूजा परिवार में करीब 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। उनकी ददिया सास सरला अाहूजा (86) के कमरे से 2.4 करोड़ रुपये की जूलरी व नकदी चोरी हो गई थी। 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन