फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Influenced by gangster, he started smuggling weapons

बुलंदशहर के ध्यानार्थ : गैंगस्टर से प्रभावित होकर करने लगा हथियारों की तस्करी

Thu, 04 Apr 2024 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Influenced by gangster, he started smuggling weapons
पुलिस ने 8 पिस्टल और 80 कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

लूटपाट के मामले में जेल में हुई थी गैंगस्टर हाशिम बाबा से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने नए अपराधियों को हथियार मुहैया कराने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 8 पिस्टल और 80 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश पर शस्त्र अधिनियम और लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं।

बदमाश ने खुलासा किया कि लूटपाट के मामले में जेल में बंद रहने के दौरान वह गैंगस्टर हाशिम बाबा से मिला। उससे प्रभावित होकर वह अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यमुनापार के गैंगस्टर हाशिम बाबा, छेनू और अब्दुल नासिर मकोका के तहत जेल में बंद हैं, लेकिन हाल के दिनों में देखा गया कि इनकी अनुपस्थिति में कई नए अपराधी सक्रिय हो गए हैं। इन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाए जा रहे हैं। स्पेशल स्टाफ निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हथियार तस्करी करने वाले पर निगरानी शुरू की। 2 अप्रैल को एक हथियार तस्कर के वेलकम इलाके में आने की जानकारी मिली। कूड़ा खत्ता वेलकम इलाके में घेराबंदी कर जाफराबाद निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अदनान ने बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में सक्रिय नए अपराधियों के लिए हथियार सप्लाई करता है। इसके लिए वह खुर्जा जंक्शन, बुलंदशहर, यूपी के सप्लायरों से हथियार खरीदता था। जांच में पता चला कि अदनान पर शस्त्र अधिनियम और लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed