फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   infected for the first time in this wave and the infection rate is low

इस लहर में पहली बार संक्रमित और संक्रमण दर कम

Mon, 17 Jan 2022 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
infected for the first time in this wave and the infection rate is low
रविवार को नई दिल्ली में सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान दरियागंज बाजार में बंद दुकानें। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना की इस लहर में पहली बार संक्रमित मरीजों में कमी आई है। साथ ही, संक्रमण दर में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष 20 दिसंबर से राजधानी में रोजाना संक्रमित रोगी और संक्रमण दर में इजाफा हो रहा था, लेकिन पिछले एक दिन में ही 24,00 से ज्यादा नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 65,621 जांच हुई। इनमें 27.87 फीसदी यानी 18,286 नमूने संक्रमित मिले। इस दौरान 28 मरीजों की मौत हुई। बीते तीन दिन में दूसरी बार संक्रमित मरीजों की तुलना में रिकवरी सबसे अधिक हुई हैं। पिछले एक दिन में 21,846 रोगियों को छुट्टी मिली है। शनिवार की तुलना में नए मामलों में 2432 की कमी आई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर में 2.77 फीसदी की गिरावट आई है। 14 जनवरी को नए संक्रमित रोगियों से अधिक रिकवरी हुई थी। 15 जनवरी को एक दिन में 20,718 लोग संक्रमित मिले। इस दौरान 67,624 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 30.64 फीसदी संक्रमित पाए गए। इस बीच 19, 554 रोगियों को छुट्टी दी गई थी। वहीं, 30 लोगों की मौत भी दर्ज की गई थी। शनिवार की तुलना में नए मरीज और संक्रमण दर के अलावा कोविड जांच के आंकड़ों में भी करीब दो हजार की गिरावट आई है।
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 17 लाख पार हो गई है। 2 मार्च 2020 को यहां पहला रोगी मिला था। तब से अब तक इनकी कुल संख्या 17,09,970 तक पहुंच गई है। इनमें से 15,94,788 रोगी ठीक भी हुए हैं और 25,363 लोगों की मौत हो गई। अभी कोरोना के 89,819 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 68,411 का उपचार उनके घरों में चल रहा है, जिनमें से अधिकांश रोगियों में लक्षण ही नहीं हैं। 502 मरीजों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। 29 रोगियों की देखभाल कोविड निगरानी केंद्रों में हो रही है। अस्पतालों में 2,711 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 123 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 835 रोगियों का उपचार ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है। 738 संक्रमित आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 32,983 तक पहुंच गई है। पिछले साल अप्रैल में आई चौथी लहर के बाद पहली बार दिल्ली में 32 हजार से अधिक इलाके सील हुए हैं। टीकाकरण की बात करें तो राजधानी में अब तक 1.19 करोड़ वयस्क आबादी टीकाकरण पूरा कर चुकी है। इनके अलावा 1.26 लाख को एहतियात खुराक दी गई है। 5.57 लाख किशोर अब तक पहली खुराक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed