इंदौर जाने वाला यात्री पहुंचा नागपुर, इंडिगो के 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था में एक बहुत बड़ी चूक सामने है। जिसे खुद कंपनी ने स्वीकार कर लिया है। इस चूक की वजह से इंदौर जाना वाला शख्स नागपुर पहुंच गया। शख्स के पास इंदौर जाने वाली फ्लाइट का बोर्डिंग पास था। शुक्रवार को हुई इस घटना की एयरलाइन ने पुष्टि की है। अपने आधिकारिक बयान में इंडिगो ने कहा है कि इस चूक के लिए उसने तीन सुरक्षा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
इंडिगों ने कहा- यात्री को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 656 से इंदौर की यात्रा करनी थी। चेक-इन के समय उसे उसी फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास दिया गया था, लेकिन वह गलती से नागपुर जा रही फ्लाइट 6ई 774 में सवार हो गया। इस मामले में पहले और दूसरे नंबर के सुरक्षाकर्मी सहित स्कीपर को आंतरिक जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि यात्री का सामान इंदौर वाली फ्लाइट से बरामद करके वापस कर दिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि शख्स द्वारा गलत फ्लाइट में सवार होने की घटना का किसी को तब तक पता नहीं चला जब तक कि वह नागपुर नहीं पहुंच गया।
Regret security breach intercepted by IndiGo security staff on flight 6E774 (DEL-NAG), wherein a passenger of flight 6E 656 (DEL-IDR) wrongly boarded the flight 6E 774 and further traveled to Nagpur, after boarding wrong coach: IndiGo statement pic.twitter.com/Om4djUY9FE
— ANI (@ANI) January 15, 2018
The security personnel involved ( security lead, second lead and skipper) have been taken off roaster till IndiGo's internal inquiry in the matter is completed: IndiGo
— ANI (@ANI) January 15, 2018