फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Railways sent passengers to their destination by running unreserved train

दिल्ली: होली पर रेलवे ने चलाई अनारक्षित ट्रेन, त्योहार में शरीक होने के लिए अंतिम जत्था हुआ रवाना, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

Thu, 17 Mar 2022 09:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Mar 2022 09:06 PM IST
सार

अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी दो कदम आगे बढ़ते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली जंक्शन से बरेली के लिए अनारक्षित ट्रेन चलाई गई। होली की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में ट्रेन से सफर कर लोग अपने परिवार के साथ होली त्योहार मनाने के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
Indian Railways sent passengers to their destination by running unreserved train
फाइल फोटो - फोटो : i stock

विस्तार

होली पर्व में शरीक होने के लिए अंतिम जत्था रवाना हो गया। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी दिखीं। हर काई अपने आरक्षित बर्थ पर पहुंचने की जल्दबाजी में था तो जिनके पास आरक्षित टिकट नहीं थे वह अनारक्षित कोच की तरफ दौड़ता दिखा। 
विज्ञापन


अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी दो कदम आगे बढ़ते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली जंक्शन से बरेली के लिए अनारक्षित ट्रेन चलाई गई। होली की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में ट्रेन से सफर कर लोग अपने परिवार के साथ होली त्योहार मनाने के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


नियमित ट्रेनों में तो खचाखच भीड़ रही ही साथ ही स्पेशल ट्रेन में भी आरक्षित बर्थ मिलना मुश्किल रहा। इसे देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जगह मिल सके। दिल्ली जंक्शन-बरौनी अनारक्षित ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, अख्तियारपुर व मोकामा के रास्ते बरौनी के लिए चलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वापसी दिशा की भीड़ के लिए भी पूरी तैयारी की गई है। होली पर्व के बाद बड़ी संख्या में लोग दिल्ली वापस होंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने विशेष तैयारी के तहत 69 स्पेशल ट्रेन चला कर लोगों की राह को आसान किया तो 41 ट्रेन में 56 अतिरिक्त कोच जोड़े गए थे। इस तरह से रेलवे ने 38 हजार अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था की थी। इस कारण यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ टीम की भूमिका बेहतर रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed