फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Railways Route of these trains changed due to traffic block some canceled know full details

Indian Railways: ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बदला गया इन ट्रेनों का रास्ता, कुछ को किया रद्द, जानिए पूरी डिटेल

Wed, 01 Jun 2022 05:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 05:13 AM IST
सार

निर्माण कार्य की वजह से एक से छह जून के बीच कुछ ट्रेन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। जिस वजह से अगले सात दिन तक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Indian Railways Route of these trains changed due to traffic block some canceled know full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माण कार्य की वजह से अगले सात दिन तक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने लखनऊ मंडल सात दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन संबंधित कार्य किया जाएगा। इस वजह से एक से छह जून के बीच कुछ ट्रेन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


निर्माण कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को 6 जून तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद व बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
विज्ञापन

 
इसी तरह ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली, पटरंगा, दरयाबाद तथा बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रेन संख्या 3151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली दरयाबाद, सफदरगंज और बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता  एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रूदौली,  दरयाबाद, सफदरगंज तथा बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed