{"_id":"6016ca6d8ebc3e32b43810dc","slug":"independent-journalist-mandeep-accused-of-scuffle-with-police-sent-to-jail-journalists-march-out-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हाथापाई के आरोपी स्वतंत्र पत्रकार मनदीप को भेजा जेल, पत्रकारों ने विरोध में निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से हाथापाई के आरोपी स्वतंत्र पत्रकार मनदीप को भेजा जेल, पत्रकारों ने विरोध में निकाला पैदल मार्च
Sun, 31 Jan 2021 08:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र पत्रकार मनदीप
- फोटो : amar ujala
सिंघु बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने एक पोर्टल के स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर प्रदर्शन स्थल पर जबरदस्ती घुसकर वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान रोके जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को मनदीप को तिहाड़ जेल के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं रविवार दोपहर पत्रकारों के खिलाफ जारी मनमानी व मनदीप पूनिया की रिहाई की मांग को लेकर काफी संख्या में पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी की और मनदीप पूनिया को रिहाई की मांग की। पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब तक पैदल मार्च निकाला। पत्रकार अपने हाथों ने पोस्टर लेकर चल रहे थे। जिसमें पत्रकारों पर हमला बंद करने और मनदीप को तुरंत रिहा करने की मांग के संबंध में स्लोगन लिखा था।
विज्ञापन
मनदीप की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को किसानों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव होने के बाद शनिवार सुबह से ही एहतियातन बिना पहचान पत्र के किसी को भी इस इलाके में घुसने पर मनाही थी। शनिवार शाम सात बजे मनदीप पूनिया मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ की। उसने खुद को पत्रकार बताया, लेकिन वह अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर जब उससे पूछताछ की जा रही थी तो वह पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगा। बाद में पुलिस ने अलीपुर थाने में उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और लोक सेवक को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं बॉर्डर से वायरल हुए एक वीडियो में पुलिस कर्मियों को बेरीकेड के पास से मनदीप को पकड़कर ले जाते हुए देखा गया है।