{"_id":"61e6f8b122d5c6340a7c2496","slug":"indecent-remarks-targeting-women-and-girls-on-clubhouse-app-women-commission-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'क्लब हाउस' एप पर महिलाओं-लड़कियों को निशाना बना की अश्लील टिप्पणी, महिला आयोग ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'क्लब हाउस' एप पर महिलाओं-लड़कियों को निशाना बना की अश्लील टिप्पणी, महिला आयोग ने कार्रवाई की मांग की
Tue, 18 Jan 2022 10:58 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:58 PM IST
सार
आयोग के अनुसार विडियो में सभी प्रतिभागियों को एक समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते हुए अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।
विज्ञापन
swati maliwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने 'क्लब हाउस' नामक एप पर एक समुदाय महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल को नोटिस जारी किया। आयोग ने ट्विटर पर ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो का संज्ञान लिया है। यह वीडिया क्लब हाउस एप पर हो रही एक अभद्र बातचीत से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार विडियो में सभी प्रतिभागियों को एक समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते हुए अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है। आयोग ने पुलिस से तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पांच दिन में सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनको किसी ने ट्विटर टैग कर 'क्लब हाउस' एप पर हुई इस विस्तृत अश्लील ऑडियो बातचीत के बारे में बताया, जिसमें एक समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ घृणित यौन एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन