फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Increased trouble for those coming to Delhi Special trains will ease the way of passengers know what is the timing

दिल्ली आने वालों की बढ़ी परेशानी: यात्रियों की राह आसान करेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग 

Mon, 21 Mar 2022 04:14 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 04:14 AM IST
सार

पटना से दिल्ली आने वाले लोगों की राह आसान करने के लिए ट्रेन संख्या 02363 पटना से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च को पटना से रात के 10:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 3:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
Increased trouble for those coming to Delhi Special trains will ease the way of passengers know what is the timing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्योहार खत्म होने के बाद दिल्ली से जाने वाली ट्रेन में भीड़ कम हो गई है। त्योहार मना कर वापस दिल्ली आने के लिए अब ट्रेनों में आरक्षित बर्थ को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्वांचल दिशा से आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हैं। समस्या से वाकिफ रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए पूर्वांचल की ओर से दिल्ली आने वाली कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

विज्ञापन

  
पटना से दिल्ली आने वाले लोगों की राह आसान करने के लिए ट्रेन संख्या 02363 पटना से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च को पटना से रात के 10:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 3:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल ठहरेगी। इसी तरह गया से पुरानी दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 02397 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 व 25 मार्च को गया से सुबह 7:10 बजे चलेगी और देर रात 11:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


मार्ग में यह ट्रेन सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04059 जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 23 मार्च को चलेगी। जयनगर से यह ट्रेन शाम 5 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दरभंगा, बरौनी, मोकामा, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04411 सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 22 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाएं रोकने के लिए एक्शन मोड में रेलवे
रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड में है। इसके लिए रेलवे मेगा अभियान चला रहा है। साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। दरअसल, कोरोना केस में कमी से रेलवे यातायात सामान्य हो रहा है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने कदम उठाया है। इसके तहत रेलवे फाटकों को पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed