फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income tax department investigating the case of Markaz

मौलाना साद से जुड़े बैंक खातों का यूपी में पता लगा, सील किए

Sat, 09 May 2020 06:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
Income tax department investigating the case of Markaz
maulana saad - फोटो : youtube

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले की जांच आयकर विभाग ने शुरू कर दी है। आयकर विभाग ने अपराध शाखा से कुछ कागजात मांगे थे। अपराध शाखा ने बैंक खातों व पैसों के लेनदेन का पूरा विवरण आयकर विभाग को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अलावा आयकर विभाग तीसरी एजेंसी हो गई है, जिसने मरकज मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। अब तक मौलाना साद व मरकज से जुड़े लोगों के 32 बैंक खाते सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने ही सीबीआई, ईडी व आयकर विभाग को सूचना दी थी। इस मामले में ईडी पहले ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मौलाना मोहम्मद साद व उससे जुड़े लोगों का यूपी में कुछ बैंक खातों का पता लगा है। इन बैंक खातों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। यूपी में पता लगा कि इन बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा की तफ्तीश में मरकज व उससे जुड़े लोगों के 32 बैंक खातों का पता लग चुका है। मरकज का मुख्य खाता लाल कुंआ (पुरानी दिल्ली) स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। इस बैंक खाते से मरकज का हर रोज का हिसाब होता था। इस खाते से रोज पैसे निकाले व जमा कराए जाते थे। जमाती चंदा आदि के रूप में जो पैसा मरकज को देते थे, वह इस बैंक खाते में जमा कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिर नगर से कागजात बरामद
दूसरी तरफ अपराध शाखा ने जामिया नगर के जाकिर नगर (वेस्ट) में मरकज प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति के घर दबिश दी थी। इस व्यक्ति के घर से वित्तीय लेन-देन से संबंधित कुछ कागजात बरामद किए गए हैं। मौलाना साद के बेटे से पूछताछ के बाद जाकिर नगर में दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि जाकिर नगर में रहने वाला ये व्यक्ति जमात के लिए आने-जाने वाले जमातियों की व्यवस्था करता था। इसके पास रेलवे का टिकट बुक कराने के लिए बाकायदा आईडी है। पुलिस ये पता कर रही है कि अभी ऐसे कितने जमाती है, जो छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed