फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In the book that came after three years, author IPS officer Danesh Rana has made many revelations about the Pulwama attack.

पुलवामा हमले में खुलासा : बस चलाना था दूसरे को...साथी की जगह स्वेच्छा से गए जयमाल

Mon, 14 Feb 2022 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 04:57 AM IST
सार

तीन साल बाद आई पुस्तक में लेखक आईपीएस अधिकारी दानेश राणा ने किये कई खुलासे।

विज्ञापन
In the book that came after three years, author IPS officer Danesh Rana has made many revelations about the Pulwama attack.
पुलवामा हमला - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

तीन साल पहले पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती हमले में जिस बस को आतंकियों ने बम विस्फोट से उड़ाया, उसके ड्राइवर जयमाल सिंह का नाम मूल रोस्टर में था ही नहीं। बल्कि वे अपने एक ऐसे साथी की जगह स्वेच्छा से गये थे जिनकी बेटी की शादी होने जा रही थी। इस हमले में जयमाल सिंह सहित 40 सीआरपीएफ के सैनिक शहीद हुए थे। इस हमले से जुड़े कई खुलासे आईपीएस अधिकारी दानेश राणा ने अपनी नई पुस्तक ‘एज फार एज द सेफरन फील्ड्स’ में  किया है। राणा इस समय जम्मू और कश्मीर पुलिस में एडिशनल डायरेक्टर जनरल हैं।

विज्ञापन


पुस्तक में उन्होंने पुलवामा हमले पर संबंधित लोगों के इंटरव्यू, पुलिस चार्जशीट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई जानकारियां दी हैं। आतंकवाद के आधुनिक चेहरे के साथ बस में सवार लोगों के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा, यह बस वैसे तो चंबा के किरपाल सिंह को चलानी थी। लेकिन उनकी बेटी की शादी होने जा रही थी और उनकी छुट्टी मंजूर हो चुकी थी। यात्रा के बाद उन्हें जम्मू से लौट कर घर जाने की अनुमति थी, लेकिन यह आशंका भी थी कि मौसम बिगड़ने पर बारिश और बर्फबारी में वे श्रीनगर में फंस सकते हैं। वैसे ही यह काफिला करीब 1 हफ्ते तक मार्ग बंद रहने के बाद श्रीनगर जा रहा था। ऐसे में किरपाल की जगह जयमाल सिंह ने जाने की सहमति दी। 13 फरवरी की रात को परिवार परिवार से आखिरीबार बात की थी। एजेंसी
विज्ञापन


असामान्य ढंग से बड़ा था काफिला
राणा लिखते हैं कि इस काफिले में जयमाल नीले रंग की बस चला रहे थे। यह काफिला आकार के लिहाज से असामान्य था। इसमें 78 वाहन थे। कुल 15 ट्रक, आईटीबीपी की दो बसें, एक अतिरिक्त बस, एक रिकवरी वैन व एंबुलेंस काफिले में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त फोन से मिले सुराग
पुलवामा हमले की जांच एनआईए कर रही थी। लेकिन प्राथमिक स्तर पर इसे सुलझाने में उसे सफलता नहीं मिल रही थी। राणा लिखते हैं कि वह कई फॉरेंसिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़ती, लेकिन फिर आगे का रास्ता नहीं मिलता। हमलावर कौन थे, यह पता नहीं चल रहा था। जांच रुक चुकी थी। फिर एजेंसी के हाथ एक क्षतिग्रस्त फोन लगा। यह फोन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों से हुई मुठभेड़ वाली जगह से मिला था जिसमें दो आतंकियों का सफाया किया गया था। फोन जीपीएस इंटीग्रेटेड था। यानी इससे ली गई तस्वीरों व वीडियो की जियो-टैगिंग हो रखी थी।


आखिरी समय पर बस से उतर गये थे बेलकर
अहमदनगर महाराष्ट्र के रहने वाले सीआरपीएफ के कांस्टेबल ठाका बेलकर आखिरी समय पर उस बस से उतर गये थे, जिस पर हमला हुआ। राणा के अनुसार उनके परिवार ने उनकी शादी तय कर दी थी और तैयारियां चल रही थीं। 10 दिन बाद होने जा रही इस शादी के लिए उन्होंने अवकाश का आवेदन किया हुआ था, लेकिन अनुमति नहीं आई थी, इसलिए वे बस में सवार हो चुके थे। बस रवाना होने से कुछ मिनट पहले उन्हें अवकाश स्वीकृति की सूचना मिली। वे रवानगी के आखिरी समय में बस से उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed