फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In teenage love, it is difficult to decide whether a crime has been committed or not.

Delhi News: किशोर प्रेम में तय करना मुश्किल कि अपराध हुआ या नहीं

Fri, 27 Sep 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
In teenage love, it is difficult to decide whether a crime has been committed or not.
हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए की टिप्पणी, यह बहस का विषय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो।

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने किशोर प्रेम को लेकर विशेष टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि वह कानूनी ग्रे एरिया में आता है, जिसमें यह तय करना मुश्किल होता है कि अपराध हुआ है या नहीं। इसे अपराध की श्रेणी में रखने या बाहर करने के मामले में बहस की जानी चाहिए। अदालत ने कहा कि ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जिनमें 17 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियां अपनी पसंद के लड़कों के साथ भाग जाती हैं। जब वह पकड़ी जाती हैं, तो उनके माता-पिता उन्हें पुलिस के सामने अपना बयान बदलने के लिए मजबूर करते हैं। न्यायाधीश सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि पुलिस भी बाद में ऐसे बयान दर्ज करती है, जो पहले दिए गए बयानों से पूरी तरह से अलग होते हैं। धारा 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज अधिकांश बयान भी पीड़िता की ओर से धारा 161 सीआरपीसी के तहत पहले के बयानों से मेल नहीं खाते, जो विरोधाभासी हैं। अदालत ने एक पॉक्सो मामले में 22 वर्षीय आरोपी को जमानत देते हुए यह बात कही।

मामले में 17 वर्षीय लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि आरोपी उसकी बेटी को गुमराह कर अपने साथ ले गया। दोनों को मार्च 2022 में ढूंढ लिया गया था। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मां को बताकर अपने दोस्त के घर गई थी। यहां उसने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों मध्य प्रदेश चले गए। वहां किराये के मकान में रहने लगे। उसने यह भी कहा कि वहां 15 दिन रहने के बाद वे पटना चले गए। जब उसे पता चला कि उसके पिता ने मामला दर्ज कराया है, तो दोनों ने नई दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी और पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन


----------------------

23 दिनों के बाद लड़की ने दिया था एक और बयान

23 दिनों के बाद लड़की ने एक और बयान दिया। इसमें उसने कहा कि आरोपी ने उससे कहा कि उसके माता-पिता उसे ढूंढ रहे हैं। अगर वह अपने घर वापस गई, तो वे उसे मार देंगे। उसने कहा कि आरोपी उसे मध्य प्रदेश ले गया। इसमें आगे कहा गया कि उसके पिता व चाचा मध्य प्रदेश आए। वे उसे बिहार ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर उसका मुंह बंद कर दिया। यह भी कहा गया कि कोर्ट मैरिज के लिए उसके जाली दस्तावेज तैयार किए थे। उसने नाबालिग होने का हवाला देते हुए आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया था। बयान के अनुसार, आरोपी के रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई की और उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

किशोरावस्था में प्यार व अपराध कानूनी रूप से अस्पष्ट क्षेत्र में आते हैं : अदालत



अदालत ने पाया कि लड़की के दूसरे बयान में बदलाव हुआ है, जो उसके पहले बयान के 23 दिन बाद दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया था कि हालांकि वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ मध्य प्रदेश गई थी, लेकिन उसे बिहार में बंधक बनाकर रखा गया और उससे शादी करने के लिए मजबूर किया गया। अदालत ने कहा कि किशोरावस्था में प्यार और इस तरह के अपराध कानूनी रूप से अस्पष्ट क्षेत्र में आते हैं। यह बहस का विषय है कि क्या इसे वास्तव में अपराध के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed