फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Illegal firearms supplier held from northwest Delhi

21 पिस्तौलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal firearms supplier held from northwest Delhi
आरोपी साजिद के पास से बरामद 21 पिस्तौलें और 40 कारतूस। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार में ढाबा चलाने वाला एक शख्स हथियार तस्कर बन गया। स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोविड की वजह से जमानत पर रिहा होकर वह दोबारा तस्करी करने लगा। अब स्पेशल सेल ने दोबारा आरोपी को गिरफ्तार किया है। .32 बोर की 21 पिस्टल व 40 कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान भरतपुर, राजस्थान निवासी साजिद के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी टीम जेल से रिहा हुए बदमाशों पर नजर रख रही थी। सोमवार को उनको खबर मिली की हथियार तस्कर साजिद भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस लेकर शास्त्री पार्क, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को 21 पिस्टल व 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पहले स्पेशल सेल ही अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोरोना की वजह से उसे जमानत मिली तो वह दोबारा तस्करी करने लगा। वह मध्य प्रदेश के धार से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के बदमाशों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन

ज्यादा पैसे कमाने के लालच में बंद कर दिया था ढाबा
साजिद पहले ट्रक चलाता था। बाद में उसने मध्य प्रदेश के धार में अपना ढाबा खोल लिया। यहां उसकी मुलाकात अवैध हथियारों के तस्करों से हुई। मेवात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ज्यादातर हथियार तस्करों से उसका संपर्क हो गया। पैसे कमाने के लालच में उसने ढाबा बंद कर दिया हथियारों की तस्करी में शुरू कर दी। पिछले करीब चार वर्षों से तस्करी कर रहा था। वह 7 से 8 हजार रुपये की पिस्टल खरीदकर 20 से 25 हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के संशोधित नियम के तहत की कार्रवाई
स्पेशल सेल ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के संशोधित नियम के तहत कार्रवाई की है। पहले के मुकाबले यह नियम ज्यादा सख्त है और इसमें कम से कम दस साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed