फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Illegal earnings stopped, accuse reported bomb, police arrested

दिल्ली: बच्चों के दाखिले के जरिए करता था अवैध वसूली, बंद हुई तो दे दी बम की सूचना, हुआ गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2019 10:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal earnings stopped, accuse reported bomb, police arrested
आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) में गुरुवार शाम बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाले बाड़ा हिंदूराव निवासी शारीक अख्तर (46) गिरफ्तार कर लिया है। अख्तर अवैध वसूली कर केवी में बच्चों के दाखिले कराता था। इस बार उसका एक भी दाखिला नहीं हुआ था। इससे वह चिढ़ा हुआ था। वह इस मामले में पड़ोस में रहने वाले साजिद खान को फंसाकर बदला लेना चाहता था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार, केवी के प्रिंसिपल पंकज कुमार मलिक ने गुरुवार को नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि प्राइमरी शिक्षक कालू राम के मोबाइल पर व्हाट्स एप मैसेज आया कि केवी गोल मार्केट में टाइम बम रखा है। बम साढ़े चार से साढ़े पांच के बीच फट जाएगा। यह सीरियल बम है। तीन, चार और पांच अक्तूबर को अलग-अलग केवी में ब्लास्ट होगा। इसे मजाक न समझा जाए। मैंने तीन दहशतगर्दों की बात खुद सुनी है। आपको बताकर मैं अपनी जिम्मेदारी से आजाद हो गया हूं। सूचना के बाद स्कूल को खाली करा बच्चों को घर भेज दिया गया था। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कई घंटे तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दिया था।
विज्ञापन


उधर, नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा की देखरेख में एसआई विजयपाल की टीम ने जांच के बाद शारीक को गिरफ्तार कर लिया। वह केवी में बच्चों के दाखिले कराने में लाइजनिंग करता था। इस बार वह किसी बच्चे का दाखिला नहीं करा पाया था। इससे वह अवैध कमाई नहीं कर पाया। वह बाड़ा हिंदूराव निवासी साजिद खान से बदला भी लेना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले उसका साजिद से पैसों के लेन-देन पर झगड़ा हो गया था। उसने साजिद खान के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिया और स्कूल में बम रखे होने की सूचना दे दी। पुलिस अब जांच कर रही है कि उसने दूसरे के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed