फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Illegal casino exposed, 32 arrested including three women

अवैध कैसिनो का खुलासा, तीन महिलाओं समेत 32 गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal casino exposed, 32 arrested including three women
नई दिल्ली। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे अवैध कैसिनो का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक आरोपी के पास से रिवाल्वर और मौके से काफी मात्रा में अवैध शराब भी मिली है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। इस बीच द्वारका मोड़ पर कैसिनो चलने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजेश मोर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर छापा मारा। जहां एक पुल टेबल था जिसके आस-पास काफी लोग मौजूद थे। जिनके हाथ में रुपये, टोकन और ताश के पत्ते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वहां मौजूद तीन महिलाओं समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से दाव पर लगे चार लाख रुपये, प्लास्टिक टोकन, रुपये गिनने की मशीन, नोटबुक, शराब और बीयर की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने गिरफ्तार संदीप के पास से एक रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद किए। उसने बताया कि यह उसके रिश्तेदार का लाइसेंसी रिवॉल्वर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उत्तम नगर निवासी योगेश गहलोत इस कैसिनो का सरगना है। जहां कैसिनो चल रहा था वह मकान उसी का है। उस पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed