फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT Delhi : opportunity to study in two new B.Tech programs from session 2020

आईआईटी दिल्ली : सत्र 2020 से दो नए बीटेक प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका

Sun, 11 Oct 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi : opportunity to study in two new B.Tech programs from session 2020
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2020-21 से बीटेक प्रोग्राम में दो नए कोर्स में पढ़ाई का मौका देने जा रहा है। नए सत्र में इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक और मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स जोड़ा गया है। दोनों बीटेक कोर्स में जेईई एडवांस्ड के माध्यम से दाखिला सीट मिलने के बाद ही पढ़ाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड मैकेनिक की ओर से बीटेक प्रोग्राम में इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक कोर्स शुरू किया जा रहा है। कोर इंजीनियरिंग में तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार समेत शोध क्षेत्रों में इस कोर्स की काफी डिमांड रहेगी। इसके अलावा एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, शिपिंग, बायो-मैकेनिक, बायो-मेडिकल डिवाइस आदि क्षेत्रों में भी इसकी काफी मांग रहेगी। इस कोर्स को करने के बाद इंटरडिसीप्लिनरी में भी जाने का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग इस नए कोर्स को शुरू कर रहा है। बीटेक के बाद जो छात्र औद्योगिक क्षेत्र और मैटेरियल डिजाइन एंड इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स को चुन सकते हैं। एयरोस्पेस, मैन्यू फैक्चरिंग, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, ऑटोमोटिव एंड पेट्रो केमिकल इंडस्ट्री में भी इस कोर्स की पढ़ाई करने वाले प्रोफेशनल की डिमांड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed