{"_id":"606748698ebc3ee64d5de754","slug":"ignou-to-hold-convocation-offline-ashram-news-noi574896297","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू का 34वां दीक्षांत समारोह होगा ऑफलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू का 34वां दीक्षांत समारोह होगा ऑफलाइन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का 34वां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में होगा। दीक्षांत समारोह में कोरोना बचाव के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इग्नू मुख्यालय में बाबा साहब अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक छात्रों को डिग्री देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए दीक्षांत समारोह में चुनिंदा छात्रों को ही शामिल किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन निमंत्रण भेजेगा क्योंकि सभी छात्रों को बुलाना संभव नहीं है। जुलाई 2020 सत्र तक पास होने वाले छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट मिलेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे। पहली बार भारत समेत विदेशों में स्थापित क्षेत्रीय केंद्रों में दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं होगा।
रजिस्ट्रेशन न करने वालों को भी भेजी जाएगी डिग्री
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, जिन छात्रों ने दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए फीस के साथ रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें डाक या फिर वे खुद कैंपस में आकर डिग्री ले सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया और फीस जमा नहीं की थी, उन्हें भी डिग्री मिलेंगी। हालांकि इससे पहले 600 रुपये फीस जमा करवानी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
इग्नू के ज्ञान दर्शन चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव
इग्नू बेशक दीक्षांत समारोह में डिग्री देने के लिए ऑनलाइन मोड पर छात्रों को नहीं जोड़ रहा है, लेकिन वे सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इग्नू दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के ही ज्ञान दर्शन चैनल स्वयं प्रभा और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/OfficialPageIGNOU पर लाइव करेगा।